Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, 31 अगस्त को गया-नवादा समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!

न्यूज तक डेस्क

• 06:48 PM • 30 Aug 2026

Bihar Weather Update: बिहार में 31 अगस्त को मानसून फिर तेवर दिखा सकता है. IMD के मुताबिक राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है. गया और नवादा में अत्यधिक भारी बारिश, जबकि औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट है. जानें मौसम का पूरा अपडेट.

Bihar weather Alert
Bihar weather Alert
Google CTA

बिहार में अगस्त के आखिरी दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा मानसून ट्रफ भी बिहार से होकर गुजर रही है, जिसका असर राज्य के मौसम पर दिखाई दे रहा है. ऐसे में 31 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.

Read more!

31 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

31 अगस्त को बिहार में बारिश का असर व्यापक रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिण-मध्य बिहार में पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण-पूर्व बिहार में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

इसके अलावा औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश की संभावना है. वहीं गया और नवादा में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. यानी इन इलाकों में सामान्य बारिश के मुकाबले काफी ज्यादा वर्षा हो सकती है.

30-40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

बारिश के साथ तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने 31 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और मेघ गर्जन/वज्रपात की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

बारिश और आंधी-तूफान का असर 31 अगस्त के बाद भी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है. 1 सितंबर को भी उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में मेघ गर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं की संभावना है. इस दिन बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा और शेखपुरा में भारी बारिश का अनुमान है.

2 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं तथा बक्सर और सीवान में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद भी 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है.

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खुले में होने पर जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण लेने, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. भारी बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.

Chachi Bhatija Love Story: बेगूसराय में पति को छोड़ चाची ने भतीजे संग रचाई थी शादी, अब चाचा ने कर दिया बड़ा कांड!