Bihar Weather Update: मार्च के अंतिम दिन भी बरसेंगे बादल, इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा से चलेंगी हवाएं

Bihar Weather Today: बिहार में मार्च के अंतिम दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. कुछ जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए किन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, पिछले 24 घंटों का मौसम हाल और 1 अप्रैल से कैसा रहेगा मौसम.

Bihar weather update March 31
Bihar weather update March 31

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा था. कहीं बारिश, कहीं तेज हवाएं और कहीं गरज-चमक ने लोगों को गर्मी से राहत दी. लेकिन अब 31 मार्च से मौसम फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अब राज्य में बारिश का दौर थमने वाला है और धीरे-धीरे मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा. यानी आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी. हालांकि हाल की बारिश के कारण अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप तेज रहने की संभावना है.

Read more!

बारिश के बाद मिली राहत, तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला. कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कई जगहों पर तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखी गई. इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. रात के तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना रहा.

आज कैसा रहेगा मौसम?

31 मार्च को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहने से दिन में धूप तेज हो सकती है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी. हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है. तेज हवा या बारिश की संभावना बहुत कम है, जिससे मौसम स्थिर बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भागों के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. 

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा, दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई, और दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ (कैमूर), औरंगाबाद और अरवल जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम अचानक खराब हो सकता है. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश भी एक-दो स्थानों पर हो सकती है, लेकिन ज्यादा खतरा आंधी और बिजली गिरने का है. 

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगेगी और दिन के समय तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है.

नीतीश कुमार को पाने के लिए हैवान बनी शिल्पी, बूढ़े दादा को जिंदा जलाया और मासूम का गला रेता, अब खुली पूरी कहानी!

    follow google news