बिहार में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों की तरह ही आज भी राज्य में ठिठुरन वाली ठंड पडे़गी और यह लगातार बढ़ेगी. साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा भी चलेगी जिससे की न्यूनतन तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड लगेगी. वहीं कोहरे की स्थिति दिन-प्रति-दिन बढ़ते जा रही है और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिन तक यह ट्रेंड जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा राज्य का मौसम?
पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ी. हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है. तापमान की बात करें तो राज्य में लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे की दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटों में मोतिहारी 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा. जबकि औरंगाबाद में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज यानी 6 दिसंबर के मौसम की बात करें तो एक बार फिर राज्य में 10 से 15 किलोमीटर के रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती है, जिससे की एक बार फिर ठंड बढ़ेगी. वहीं राज्य के कुछ इलाकों में हल्की धूप देखने को भी मिल सकती है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस(सबसे ज्यादा ठंड)
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों के मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे की रात और सुबह के वक्त ठंड बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असम और मेघालय से सटे पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय दिखाई दे रही है. इसी के साथ उत्तर पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ भी मौजूद है, हालांकि इसका बिहार में बारिश के रूप में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.
यह खबर भी पढ़ें: क्या है शबनम कांड जिसका जिक्र करते हुए तेज प्रताप ने पूर्व IPS अमिताभ दास को घेरा
ADVERTISEMENT

