Bihar Weather Update: बिहार में आज फिर से बढ़ सकती है ठंड! 1-3 डिग्री तक गिर सकता है पारा, जानें 6 फरवरी के मौसम का पूरा हाल

Bihar Weather Update: बिहार में फरवरी की शुरुआत के बावजूद ठंड का असर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को तापमान 1-3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी. राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. जानें बिहार के सभी जिलों के मौसम, कोहरे और तापमान का पूरा अपडेट.

Bihar weather Update
Bihar weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

भले ही फरवरी शुरू हो गई है लेकिन बिहार में अभी भी ठंड का वहीं पुराना रूप देखने को मिल रहा है. पछुआ हवाओं की वजह से ठिठुरन वाली ठंड ने अभी तक लोगों को काफी परेशान कर रखा है. ठंड के साथ-साथ अभी भी कई इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है जिससे की लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक आज यानी 6 फरवरी को बिहार के कई इलाकों में तापमान में गिरावट होगी जिससे की ठंड बढ़ सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल. 

Read more!

कैसा रहे बीते 24 घंटे?

बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में ठंड का असर बरकरार देखने को मिला, हालांकि कहीं भी बारिश नहीं हुई है. सुबह के समय राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा तो वहीं कुछ इलाकों में लोगों ने ठंड से राहत पाने के लिए अंगीठी और अलाव का सहारा भी लिया. तापमान की बात करें तो पूर्वी चंपारण का मोतिहारी 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा, वहीं सीवान के जीरादेई में सबसे कम 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रही. 

6 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगी. दिन के समय मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है, जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन घने कोहरे की चेतावनी नहीं है.

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर नहीं पड़ेगा. अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट के बाद स्थिरता बनी रहने का अनुमान है.

यह खबर भी पढ़ें: बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 8 फरवरी से फिर सड़कों पर उतरेंगे; बनाया 'खास प्लान'

    follow google news