बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 8 फरवरी से फिर सड़कों पर उतरेंगे; बनाया 'खास प्लान'
PK Bihar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने नई रणनीति का ऐलान किया है. 8 फरवरी से वे पूरे बिहार में यात्रा कर संगठन को मजबूत करेंगे और महिलाओं को लेकर किए गए वादों पर नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. जानिए क्यों है प्रशांत किशोर की यह यात्रा खास और क्या है पूरा प्लान.
ADVERTISEMENT

8 तारीख से फिर सड़कों पर उतरेंगे प्रशांत किशोर
बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद अब प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी अगली रणनीति का खुलासा कर दिया है. पीके की पार्टी की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया है कि वे 8 फरवरी से एक बार फिर बिहार की सड़कों पर उतरने जा रहे हैं. चुनाव हारने के बाद प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि वे बिहार छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और जब तक व्यवस्था नहीं बदलेंगे, डटे रहेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं उनके खास प्लान की पूरी डिटेल.