बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 7 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में 7 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रूप ले सकता है.
ADVERTISEMENT
7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के 7 अक्टूबर के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस क्षेत्र में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले शामिल हैं. वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है.
उत्तर-मध्य बिहार में भी 7 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिले आते हैं. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है.
7 अक्टूबर को कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री और न्यूनतम 22–24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में भी अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री तथा न्यूनतम 22–24 डिग्री रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री और न्यूनतम 22–24 डिग्री, जबकि दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री तथा न्यूनतम 24–26 डिग्री के बीच रह सकता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अक्टूबर को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. 9 अक्टूबर को भी इन्हीं तीन क्षेत्रों में ऐसी ही चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद 10, 11 और 12 अक्टूबर को राज्य में कोई चेतावनी नहीं है.
बारिश के लिहाज से 8 और 9 अक्टूबर को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. 10 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 11 और 12 अक्टूबर को सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग की सलाह
मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश के दौरान जान-माल तथा पशुओं को नुकसान की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. विभाग के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति खुले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लेनी चाहिए. लोगों को ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT


