Bihar Weather Update: बिहार में ठंड बरकरार,  7.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें 24 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update: बिहार में जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी ठंड का असर बना हुआ है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. सुबह-शाम कोहरा और ठंडी पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गई है. जानिए 24 जनवरी का जिलेवार तापमान, कोहरे की स्थिति और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

IMD Bihar forecast
बिहैार में ठंड का असर बरकरार

सौरव कुमार

follow google news

बिहार में जनवरी के आखिरी हफ्ता में भी ठंड का असर लगातार जारी है. दिन के समय धूप निकलने से लोगों की हल्की राहत तो मिलती है, लेकिन ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से अभी भी कनकनी बरकरार है. सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है और यहीं सबसे बड़ी परेशानी है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 24 जनवरी को भी राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.

Read more!

बीते 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं बारिश तो नहीं हुई लेकिन कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. दिन के समय धूप तो निकली लेकिन कनकनी वाली ठंड की वजह से लोगों को अलाव और अंगीठी का सहारा लेना पड़ा. तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं नालंदा के राजगीर में 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. इस दौरान बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही.

24 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को भी बिहार में ठंड का दौर जारी रहेगा. सुबह के समय खासकर उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह के समय कनकनी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और यह सामान्य के आसपास ही रहेगा.

जिलेवार तापमान का अनुमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम हाल

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा. 26 जनवरी के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका सीधा असर बिहार पर पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि 29 जनवरी को उत्तर-पश्चिम बिहार के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा जनवरी के अंतिम दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

यह खबर भी पढ़ें: Shambhu Girls Hostel Case: जहानाबाद में जिस दुकान से NEET छात्रा ने ली थी दवाई, उसके मालिक ने बताई ये कहानी

    follow google news