Bihar Weather Update: बिहार में दिसंबर के शुरुआत से ही जारी हुआ ठिठुरन वाली ठंड का सितम अभी भी जारी है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बढ़ते गया वैसे ही ठंड का कहर भी बढ़ता ही गया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए है और लोगों को ठंड की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पछुआ हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 30 दिसंबर को बिहार के 38 जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. पूरा राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, वहीं कई इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और अंगीठी का सहारा लिया. कई इलाकों में कोल्ड डे भी रिकॉर्ड किया गया. तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री से 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज हुआ. वहीं पूर्णिया में विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर तक पहुंच गई.
30 दिसंबर का वेदर रिपोर्ट
30 दिसंबर को बिहार के अधिकांश जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज, सीवान, सारण सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. वहीं सुबह और रात के समय कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज(उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर(उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार(उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल(दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद(दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया(दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच भी कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है. उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार के हिस्सों में ठंड का असर लगातार बना रहेगा. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
यह खबर भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में जदयू और बीजेपी के इन 10 नेताओं को मिल सकती है जगह, प्लान तैयार!
ADVERTISEMENT

