बिहार में नए साल की शुरुआत ही हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ हुई है. राज्य में ठंड कि स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे की लोगों की परेशानियां भी काफी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. पछुआ हवाओं, साफ आसमान और नमी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की समस्या अभी भी बनी हुई है. खासतौर पर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे की लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 13 जनवरी को भी प्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा, लेकिन कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. पूर्णिया और सुपौल जिले में अति घना कोहरा देखा गया, जहां न्यूनतम विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पूसा (समस्तीपुर) में रिकॉर्ड किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4.6 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
13 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को भी ठंड लोगों को परेशान करेगा. सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा जिससे की कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है. हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहेगा.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान:18-20 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 06-08 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान:18-20 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 06-08 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 06-08 डिग्री सेल्सियस
किन जिलों में अलर्ट जारी?
घने कोहरे को लेकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।
आने वाले दिनों का हाल
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि कोहरे की समस्या लगातार बनी रह सकती है. उत्तर बिहार के जिलों में अगले कई दिनों तक मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है.
यह खबर भी पढ़ें: करगहर से चुनाव हारने के बाद रितेश पांडेय राजनीति से लेने जा रहें संन्यास? जन सुराज से क्यों किया तौबा
ADVERTISEMENT

