करगहर से चुनाव हारने के बाद रितेश पांडेय राजनीति से लेने जा रहें संन्यास? जन सुराज से क्यों किया तौबा
Ritesh Pandey News: करगहर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी छोड़ने के बाद क्या रितेश पांडेय राजनीति से संन्यास लेने जा रहे हैं? जानिए उनके सोशल मीडिया पोस्ट, चुनावी हार, जन सुराज से दूरी और आगे की रणनीति को लेकर सियासी हलकों में क्या चर्चाएं हैं.
ADVERTISEMENT

कहा जाता है कि बिहार की राजनीति को समझना मुश्किल है और जब भी आपको लगता है कि आप इसे समझने लगे है तो फिर कुछ ऐसा होता है जिसके किसी ने सोचा भी नहीं होगा. हाल में ही हुई एक घटना ने फिर इसे साबित कर दिया है. बिहार विधानसभा चुनाव से डेब्यू करने वाले भोजपुरी के मशहूर सिंगर रितेश पांडेय ने जन सुराज का दामन छोड़ दिया है. रितेश के जन सुराज छोड़ने से एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. ये वहीं रितेश पांडे है जिन्हें जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार से खुद राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी जन्मभूमि करगहर सीट से चुनाव लड़वाया था लेकिन हार गए थे. अब रितेश पांडे का प्रशांत किशोर और जन सुराज दोनों से मोह भंग हो गया है. ऐसे में उनके राजनीति से संन्यास लेने की चर्चाएं भी तेज हो गई. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.