बिहार में लगातार चल रही पछुआ हवाओं की वजह से हांड कंपाने वाली ठंड का सितम जारी है. जनवरी के शुरुआती दिनों से मौसम का जो तेवर बदला है, अब लोगों के लिए परेशानी बन गए है. प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड-डे, शीत लहर और घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ठंड के साथ-साथ घने कोहरा ने भी लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा रखा है. मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी को भी ठंड, कोहरा और लो विजिबिलिटी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए बीते 24 घंटों का हाल
बीते 24 घंटों में मौसम ने कोई सख्ती नहीं बरती है और पूरे राज्य में ठंड का दौर ही रहा है. सुबह 10 बजे तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में कोहरा देखने को मिला, जिससे की लोग घर से बाहर निकलने में कतराते दिखें. बक्सर, मुंगेर,छपरा, पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल में कोल्ड-डे की स्थिति दिखी तो छपरा में शीत लहर ने लोगों को परेशान किया. तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 20.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 40 मीटर तक गिर गई.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को भी इसी ठंड का असर बना रहेगा. इसके साथ ही विभाग ने राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है. वहीं उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है, जिनमें पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल हैं. इन इलाकों में आज विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 06-08 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
IMD के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद फिर से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आने की संभावना है. अधिकतम तापमान अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रह सकता है. वहीं कोहरे की समस्या फिलहाल कई दिनों तक बनी रह सकती है.
यह खबर भी पढ़ें: 'वो ही दुख...' शादी के 14 साल बाद 3 बच्चों और पति कुंदन को छोड़ प्रेमी का हाथ थामने वाली रानी ने सुनाई आपबीती
ADVERTISEMENT

