गर्मी का टॉर्चर! बिहार में अगले 4 दिनों तक चलेगी लू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की ये चेतावनी

Bihar weather update: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, अगले 4 दिनों तक लू चलने की चेतावनी. भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- पटना समेत कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार. जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर, कहां मिलेगी राहत और क्या है जरूरी सावधानियां.

Bihar weather Update
Bihar weather Update

हर्षिता सिंह

follow google news

Bihar Weather IMD Alert:बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से मिली राहत अब खत्म होने वाली है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है. राज्य के कई हिस्सों में 'गर्मी का टॉर्चर' शुरू हो चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा हाल.

Read more!

लू का खतरा और बढ़ता तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण और मध्य हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी. राजधानी पटना समेत कई इलाकों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय धूप काफी तेज होगी, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अप्रैल के महीने में ही लोगों को जेठ की तपिश जैसा एहसास होने लगा है.

सीमांचल में राहत, दक्षिण बिहार में आफत

बिहार में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं:

दक्षिण बिहार: पटना, गया और आसपास के जिलों में लू का खतरा और बढ़ने वाला है. अगले कुछ घंटों और दिनों के लिए यहां मौसम काफी भारी पड़ेगा.

सीमांचल और उत्तर बिहार: किशनगंज और अररिया जैसे सीमांचल के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग की सलाह

बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे अपने जिले के मौसम का हाल देखकर ही घर से बाहर निकलें. तेज धूप में बाहर जाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े राहत भरे बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

सम्राट चौधरी के अब विजय सिन्हा को भी भाजपा बनाएगी 'बड़ा आदमी'? आखिर पार्टी के लिए क्यों जरूरी हैं ये नेता

    follow google news