बिहार में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन जलजमाव और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ जाएगा.

बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज
बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज
Google CTA

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है और मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता दिख रहा है. प्रदेश में तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ ही उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण झारखंड और उसके आसपास बने एक डिप्रेशन के और सक्रिय मानसूनी सिस्टम की वजह से बिहार में पुरवा हवा चल रही है और बादल तेजी से छा रहे हैं. इसके असर से तापमान में गिरावट और राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Read more!

बिहार में 7 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, पूरे राज्य में बादन गरजने और आकाशीय बिजली चमकने की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें बांका, भागलपुर एवं पश्चिमी चंपारण जिला शामिल हैं. इसके साथ ही  कटिहार और किशनगंज जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

वहीं, आने वाले दिनों में बिहार में मानसून की रफ्तार और तेज होगी. 8 जुलाई को अररिया, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और सुपौल में भारी वर्षा, जबकि कटिहार, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. वहीं 9 और 10 जुलाई को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों (जैसे गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर आदि) में भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यह सिलसिला 11 और 12 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में लगातार भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात और निचले इलाकों में जलजमाव को लेकर अलर्ट रहने को कहा है.

यह भी पढ़ें: Bankipur upchunav: कौन हैं रेखा गुप्ता, जिन्हें बांकीपुर उपचुनाव में RJD बना सकती है अपना उम्मीदवार? जानिए पूरा राजनीतिक सफर