Bihar Weather Update: बिहार में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की माने तो 29 जून 2026 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में ये सिलसिला आने वाली 4 जुलाई तक जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT
29 जून को बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 29 जून के लिए बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और रोहतास जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, भभुआ (कैमूर), बक्सर और रोहतास जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की आशंका है, जिसके चलते इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन संभागों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना:
- उत्तर-पश्चिम बिहार
- उत्तर-मध्य बिहार
- उत्तर-पूर्व बिहार
- दक्षिण-पश्चिम बिहार
- दक्षिण-मध्य बिहार
- दक्षिण-पूर्व बिहार
मानसून को लेकर क्या है अपडेट
वहीं मानसून की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मोतिहारी से होकर गुजर रही है और अगले 2-3 दिनों के अंदर इसके पूरे बिहार में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. इसके साथ ही, पंजाब से बिहार होते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक एक मौसमी ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो राज्य में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आएगी, जिससे गर्मी का असर काफी कम हो जाएगा.
आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल
आगामी दिनों में बिहार के कई क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह मेहरबान होने वाला है. 30 जून को उत्तर-पूर्व बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. वहीं कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा में भारी बारिश का अनुसार जताया गया गया है. इसके बाद 1 जुलाई को दक्षिण-मध्य बिहार के गया, नवादा और औरंगाबाद जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. वहीं 2 जुलाई को भभुआ और रोहतास जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. कुल मिलाकर मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर, बांका और खगड़िया सहित बिहार के तमाम जिलों में अगले 3-4 दिनों तक लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे पूरे राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: यह एनकाउंटर नहीं, ये.... भरत तिवारी के एनकाउंटर पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, करी दी ये बड़ी मांग
ADVERTISEMENT


