Bihar Weather Update: बिहार में 22 मार्च को इन 6 जिलों में होगी बारिश और चलेंगी तेज हवाओं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar 22 March weather update: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मार्च के तीसरे हफ्ते में जहां राहत मिली है, वहीं कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पछुआ हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के मौसम को बदल दिया है.  बता दें कि मार्च की शुरुआत में जहां गर्म का एहसास होने लगा था, वहीं अब मार्च के तीसरे हफ्ते में  स्थिति पूरी तरह बदल गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.  वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार आज भी बिहार के 6 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके लिए मौसम विभाग ले चेतावनी जारी करते हुए येलो अर्लट जारी किया है.

Read more!

22 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

माैसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 22 मार्च को बिहार के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व हिस्सों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. माैसम विभाग ने यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बादल गरजने के साथ बिजली कड़कने की आशंका जताई है. वहीं राजधानी पटना, गया सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है.

बिहार में तापमान की बात करें तो प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की ओर है. पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान अररिया के फॉरबिसगंज में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में  प्रदेश के अनेक इलकों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे दिन के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

 

वही आने वाली दिनों के मौसम की बात करें तो आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. 24 मार्च को राज्य के लगभग सभी हिस्सों (उत्तर से दक्षिण तक) में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, 26 मार्च को एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जैसे जिलों में फिर से बारिश की स्थिति बन सकती है. 27 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है, क्योंकि उस दिन बिहार के अधिकांश भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: मुंगेर: गैस सिलेंडर न मिलने पर फूटा युवक का गुस्सा, एजेंसी के गेट पर ही पटकने लगा सिलेंडर, वीडियो वायरल

    follow google news