Bihar Weather Update: बारिश के साथ 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने इन 12 जिलाें के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हल्की राहत मिलेगी, तो कहीं आंधी-तूफान परेशानी बढ़ा सकता है. आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है.

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Forecast

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. यहां पिछले कुछ दिनों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया है. लेकिन इस बीच अब बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना ने राहत की उम्मीद जगा दी है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, कई जिलों में बारिश के आशंका जताई गई है. वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

Read more!

बिहार में 5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बिहार के कई जिलों में मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में येलाे अलर्ट किया है. विभाग की माने ताे राज्य के उत्तर-पश्चिम जिलों (पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज) में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण-मध्य बिहार के नवादा और गया तथा दक्षिण-पूर्व के जमुई और बांका जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बादल बरस सकते हैं. इसके अलावा बाकी के भागों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में पारा अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है.  राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रहा. आज यानी 5 अप्रैल को उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बिहार में 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग की चेतावनी और आने वाले दिनों का हाल मौसम विभाग ने 5 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट (Watch) जारी किया है। राज्य के उत्तर-पश्चिम जिलों के साथ-साथ औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गया, जमुई, नवादा और रोहतास में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. आने वाले दिनों की बात करें तो 7 और 8 अप्रैल को मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है, विशेषकर औरंगाबाद, भभुआ, गया और रोहतास जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें.

    follow google news