Bihar Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज...17 मार्च को इन जिलाें में हो सकती है बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

Bihar 15 March weather update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है. 15 और 16 मार्च को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च की रात से दस्तक दे सकता है. इससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है. माैसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक बनी एक द्रोणिका (ऐसा क्षेत्र जहां ठंडी और गर्म हवाएं मिलकर बादलों का निर्माण करती हैं) के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है. यही वजह है कि प्रदेश में गर्म का मिलाजुला अहसास हो रहा है.

Read more!

15 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

आज यानी 15 मार्च को बिहार के तराई वाले क्षेत्रों और दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम की हलचल देखने को मिल सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, और भागलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अर्लट जारी किया है.

तापमान की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस सिवान के जिरादेई में रिकॉर्ड किया गया. अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना हो सकता है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे रोहतास और औरंगाबाद में पारा 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है. इन दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. 17 मार्च से 19 मार्च तक उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने लोगों को मेघगर्जन के समय खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: UPSC Result Fake Claims: बिहार से यूपी तक फर्जी IAS की बाढ़! कहीं सम्मान के बाद भागे 'साहब', तो कहीं जश्न पड़ा भारी

    follow google news