Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मार्च का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सूर्य की तपिश लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है तो वहीं शाम होते ही हल्की नरमी का एहसास अब भी बरकरार है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इससे मुताबिक, आज, 16 मार्च को राज्य के आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ गर्जन और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता. ऐसे में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
15 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार, आज 16 मार्च 2026 को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल गरजने, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है. इनमें विशेष रूप से राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भागों (जैसे-पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी आदि) के जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं इसके अलावा उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी बिहार के जिलों में एक या दो स्थानों पर 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी और मधुबनी में पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि दक्षिण बिहार के पटना, गया और औरंगाबाद जैसे क्षेत्रों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और यह 18 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के दायरे में स्थिर रहेगा.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम
आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो इस हफ्ते बिहार के मौसम में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं. 17 मार्च को राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज के साथ बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 18 और 19 मार्च को पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मौसम खराब रह सकता है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों (जैसे- रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद) में 17 से 19 मार्च के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. 21 मार्च से राज्य में मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद जताई गई है.
ADVERTISEMENT


