Bihar Weather Update: बिहार में आज खिली रहेगी धूप, लेकिन इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए पूरा अपडेट

Bihar 23 March weather update: बिहार में पिछले दिनों की बारिश और बदलते मौसम के बाद अब राहत की खबर है. 23 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि 26 मार्च से एक बार फिर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं.

Bihar weather forecast
Bihar weather forecast

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद अब स्थिरता आने वाली है. उत्तर-पश्चिम और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद अब राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पछुआ हवाओं के प्रभाव और चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति में बदलाव के कारण आज यानी 23 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय हल्की नमी महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा.

Read more!

23 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

माैसम विभाग के मुताबिक, आज 23 मार्च को बिहार के लगभग सभी प्रमुख संभागों, जिनमें उत्तर-पश्चिम (पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज), उत्तर-मध्य (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर), उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व शामिल हैं, में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के किसी भी जिले में बारिश या मेघगर्जन को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में आसमान साफ रहेगा और खिली हुई धूप देखने को मिलेगी.

बिहार में तापमान की स्थिति की बता करें तो राज्य में अब ठंड का असर पूरी तरह से विदा हो चुका है और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. आज 23 मार्च को राज्य का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. विशेष रूप से दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों जैसे पटना, गया और नालंदा में पारा 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल आने वाले दिनों की बात करें तो 24 और 25 मार्च को भी राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, 26 मार्च से मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च को राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 27 मार्च को राज्य के सभी हिस्सों में और 28 मार्च को उत्तरी एवं दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पश्चिम चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी जैसे जिलों में हल्की वर्षा भी हो सकती है.

    follow google news