Bihar Weather Update: अगले 7 दिनों तक बिहार के अधिकांश प्रखंडों में होगी झमाझम बारिश, आज 38 जिलों में यलो अलर्ट!

न्यूज तक डेस्क

12 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 12 2025 11:45 AM)

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 7 दिन तक हो सकती है भारी बारिश. आज 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें किन इलाकों में होगा सबसे ज्यादा असर.

Bihar Weather Update Heavy Rain Alert
Bihar Weather Update(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक्टिव होने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज पलट गया है. बीते दिन से हो रही बारिश एक बार प्रदेश वासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. बेगूसराय में बीते दिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी बहने लगा था. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ जिले जैसे पटना, आरा, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, बेतिया, सुपौल, भागलपुर, जमुई और बगहा में तेज बारिश हुई जिससे कि कहीं-कहीं पानी भर गया. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का यह दौर आने वाले लगभग  7 दिन तक जारी रहेगा.

Read more!

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

वहीं आज की बात करें तो मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के सभी जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली का भी खतरा बताया है. 

कब बदलेगा मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में आंधी-बारिश का यह दौर अभी लगभग 7 दिनों तक जारी रहेगा. क्योंकि इस दौरान मानसून की स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना जताई जा रही है. इन 7 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश तो कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस बदलाव का असर पटना और उसके आसपास के इलाकों में ज्यादा हो सकता है.

मानसून एक्टिव होने की वजह?

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में  साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से लो-प्रेशर एरिया बन रहा है. इसी कारण प्रदेश में नमी का स्तर काफी तेजी से बढ़ा है और मानसून दोबारा से एक्टिव हुआ है. मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि इस दौरान भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है, जिससे की आमजन को परेशानी का सामना हो सकता है.

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: लालू यादव के पास चुनावी टिकट के लिए पहुंचा शख्स, मांगने का अंदाज हो गया वायरल