Bihar Weather Today: बिहार में कल इन 26 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हर्षिता सिंह

25 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 25 2026 7:21 PM)

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की रफ्तार भले धीमी पड़ी हो, लेकिन मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 28 जुलाई से मानसून फिर जोर पकड़ेगा और कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन लोगों को बारिश से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है. माैसम विभाग ने ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 26 जुलाई 2026 को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर बिहार के मौसम पर बना हुआ है. हालांकि, पूरे राज्य में एक साथ मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

Read more!

26 जुलाई को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने 26 जुलाई को बिहार के करीब 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने  उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर (भभुआ), औरंगाबाद और अरवल जिलों को पीले रंग में रखा गया है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में अलर्ट जारी किया है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

28 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा. 28 जुलाई से 31 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 28 जुलाई को गया, गोपालगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सिवान, वैशाली और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं 29 जुलाई को बांका, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, रोहतास और पश्चिम चंपारण, 30 जुलाई को बांका, भभुआ, भागलपुर, बक्सर, गया, रोहतास और सिवान तथा 31 जुलाई को औरंगाबाद, बांका, भभुआ, कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में मूसलाधार बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें:  पटना में पुलिसिया लाठीचार्ज पर भड़के 'कॉकरोच', बोले- लड़का-लड़की कुछ नहीं देखा जा रहा