बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति, पत्नी और 'वो' के मामले ने लोगों को चौंका दिया है और इसकी चर्चा अभी भी हो रही है. अभी तक जहां एक ओर पति अमन दावा कर रहे है कि उन्होंने पैतृक जमीन बेचकर अपनी पत्नी गुंजन कुमारी को BPSC टीचर बनाया लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार छोड़ दिया. वहीं अब BPSC टीचर गुंजन कुमारी ने भी पलटवार किया है. गुंजन ने अमन के सारे दावों पर खुलकर जवाब दिया है और साथ ही बताया है कि जमीन तो बेची गई थी, लेकिन उनकी पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि दूसरी वजह से. फिलहाल इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
पहले समझिए पूरा मामला
दरअसल साल 2013 में हाजीपुर के बिदुपुर के रहने वाले अमन की लोदीपुर गांव की रहने वाली गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के बाद सब-कुछ बढ़िया रहा और इस दौरान दोनों को एक बेटा हुआ. अमन के मुताबिक शादी के बाद गुंजन पढ़ाई कर टीचर बनना चाहती थी, लेकिन अमन के पास पैसा नहीं था. फिर अमन ने पैतृक जमीन का हिस्सा बेचकर गुंजन को ग्रेजुएशन, बीएड और फिर टीचर बनने की तैयारी करवाई. फिर गुंजन की मेहनत रंग लाई और BPSC TRE-02 पास किया, जिसके बाद उनका सिलेक्शन 6 से 8 क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए हुआ.
सिलेक्शन के बाद गुंजन को सुपौल के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया. अमन ने आरोप लगाया कि यहीं गुंजन की मुलाकात कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश से हुई और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी. अमन ने दावा किया कि इस दौरान प्रेम-प्रकाश और गुंजन छिप-छिपाकर मिलने लगे. लेकिन जैसे ही इस बात की भनक अमन को लगी तो अमन-गुंजन में लड़ाई होने लगी और फिर गुंजन परिवार से अलग होकर दूसरे जगह रहने लगी. अमन ने आरोप लगाया कि यहां भी गुंजन का प्रेमी प्रेम-प्रकाश आता है और उन्होंने उन्हें आपत्तिजनक हालात में भी देखा है.
'जमीन तो बेची थी, लेकिन...'
अब इस मामले में BPSC टीचर गुंजन कुमार खुद खुलकर सामने आई है. गुंजन ने पति अमन के लगाए सारे आरोपों और दावों को खारिज कर दिया है. जमीन बेचकर पढ़ाने वाले मामले को लेकर गुंजन ने कहा कि, 'जमीन तो बेची गई थी, लेकिन मुझे लेकर किए जा रहे दावे गलत है. मेरी पढ़ाई के लिए जमीन नहीं बेची गई थी, बल्कि अमन का पैर टूट गया था और इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, तब जमीन बेची गई थी.' गुंजन ने यह भी कहा कि अगर किसी ने जमीन बेची भी तो उसका संबंध पढ़ाई से जोड़ना सही नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने खुद सालों मेहनत की थी.
आपत्तिजनक स्थिति के दावे पर पलटवार
अमन ने आरोप लगाया है कि उसने गुंजन और उसके प्रेमी प्रेम-प्रकाश को आपत्तिजनक हालात में देखा है. इस आरोप पर गुंजन ने पलटवार करते हुए कहा कि, यह सिर्फ आरोप है और अगर ऐसा कुछ है तो उसका प्रूफ कहां है? उन्होंने साफ कहा कि केवल आरोपों के आधार पर किसी महिला की सामाजिक छवि खराब नहीं की जा सकती है. गुंजन का कहना है कि उन्हें खलनायक की तरह पेश किया जा रहा है जबकि मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है.
ADVERTISEMENT


