BPSC TRE-4: 32,388 पदों पर होगी शिक्षक बहाली, इन कक्षाओं में होंगी नियुक्तियां

इन्द्र मोहन

• 03:36 PM • 29 Jul 2026

बिहार BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान हो गया है. 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए BPSC को अधियाचना भेजी गई है. जानिए प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक कक्षावार पदों का पूरा ब्योरा.

NewsTak
BPSC TRE-4: 32,388 पदों पर होगी शिक्षक बहाली
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

TRE-4 को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान

point

32,388 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

point

शिक्षा विभाग ने BPSC को अधियाचना भेजी

बिहार के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने TRE-4 के अंतर्गत 32 हजार 388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC को भेज दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे युवाओं को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

Read more!

 

सीएम सम्राट ने किया ऐलान

शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई अधियाचना के मुताबिक, कक्षा एक से पांच तक के लिए 3 हजार 847 पद, कक्षा छह से आठ तक के लिए 8 हजार 563 पद, कक्षा नौ से दस तक के लिए 3 हजार 877 पद और कक्षा 11 से 12वीं तक के लिए सबसे ज़्यादा 16 हजार 101 पद प्रस्तावित हैं. इस तरह कुल मिलाकर 32 हजार 388 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी. अधियाचना BPSC को भेजे जाने के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसका इंतजार राज्य के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं.

पदों का विवरण:

  • कक्षा 1-5 : 3,847 पद
  • कक्षा 6-8 : 8,563 पद
  • कक्षा 9-10 : 3,877 पद
  • कक्षा 11-12 : 16,101 पद
     

सीएम सम्राट का दावा

सरकार का दावा है कि यह कदम बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.