BSEB Bihar Board Matric Inter Result: बिहार बोर्ड के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने साफ कर दिया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के परिणाम मार्च महीने में ही घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं और छात्रों का परीक्षाफल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाए
ADVERTISEMENT
पहले आएगा इंटर का रिजल्ट, फिर मैट्रिक की बारी
आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके ठीक कुछ दिनों बाद मैट्रिक (10वीं) के नतीजे जारी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बोर्ड की कोशिश है कि अगले एक सप्ताह के भीतर इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाए.
देश में सबसे पहले रिजल्ट देने का लक्ष्य
बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से देश के अन्य सभी शिक्षा बोर्डों की तुलना में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. इस साल भी बोर्ड अपनी इसी परंपरा को बरकरार रखना चाहता है. अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट तैयार करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं और आंकड़ों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है.
आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी सूचना
रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसकी विधिवत सूचना दी जाएगी. आनंद किशोर ने बताया कि कंप्यूटराइज्ड और फिजिकल माध्यम से प्राप्त अंकों का मिलान अंतिम चरण में है और बहुत जल्द छात्रों का इंतजार खत्म होगा. बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: भरी पंचायत में देवर ने भाभी की मांग में भरा सिंदूर, पति के सामने हुई शादी और फिर शुरू हुआ खूनी खेल!
ADVERTISEMENT


