Buxar: 'UP से पिस्टल खरीदी, दूसरी गोली नहीं फंसती वो मौके पर ही हो जाती मौत'...दुल्हन को स्टेज पर गोली मारने वाले आरोपी दीनबंधु ने क्या-क्या बताया

Buxar Viral Video: बक्सर के चौसा में 24 फरवरी 2026 को जयमाला के दौरान दुल्हन को उसके एकतरफा प्रेमी दीनबंधु ने गोली मार दी जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बक्सर वायरल न्यूज
बक्सर वायरल न्यूज

पुष्पेंद्र सिंह

follow google news

'मैं उससे पहले से प्यार करता था. कई बार उसे मनाने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं मानी. मैंने पहले भी उसके कई रिश्ते तुड़वाएं हैं. जब सुना कि उसकी शादी तय हो गई है तो मुझ से रहा नहीं गया. मैंने इस घटना को अंजाम देने के लिए यूपी से पिस्टल खरीदा था. दूसरी गोली पिस्टल में ही फंसी रह गई नहीं तो वो वहीं पर मर जाती.’

Read more!

ये बयान है बिहार के बक्सर के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी सनकी आशिक दीनबंधु का. पुलिस की पूछताछ में जब उसने ये कहानी सुनाई तो सब हैरान रह गए. 

क्या है पूरा मामला?

24 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगी. इस वीडियो में बक्सर के चौसा में एक जयमाला कार्यक्रम हो रहा था. दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को माला पहनाने ही वाले थे कि इसी बीच एक पिस्टर पकड़ा हुआ हाथ नजर आता है. ये हाथ सेंकेंडो में महिला के सीने के पास पहुंचता है और उसपर गोली चल जाती है. गोली लगते ही माहौल तनाव पूर्ण हो जाता है. दुल्हन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है. फिलहाल उसका इलाज वाराणसी के हॉस्पिटल में चल रहा है. 

जब मामले की जांच होती है तो पता चलता है कि दुल्हन को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उससे एक तरफा प्यार करने वाला उसका आशिक दीनबंधु था. आरोपी सनकी आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

सनकी आशिक ने क्या कहा 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सनकी आशिक से इस घिनौने हरकत को अंजान देने के पीछे की वजह पूछी तो उसने जो कहानी सुनाई वो आपको हैरान कर देगी. दरअसल आरोपी युवक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह दुल्हन से एकतरफा प्रेम करता था. उसने बताया कि युवती ने उसे नहीं बताया था कि उसकी शादी हो रही है. युवती के इंकार और शादी तय हो जाने से नाराज होकर सनकी आशिक ने वारदात को अंजाम दिया. 

इस घटना को लेकर बक्सर एसपी शुभम आर्य बताते है कि आरोपी दीनबंधु ने यूपी से पिस्टल खरीदा था और हत्या की दिन और समय जयमाल की रस्म को देखते हुए तय किया. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. हुआ यूं की उस पिस्टल में गोलियां तो 2 थी लेकिन मौके पर केवल एक ही चल पाई जो लड़की को पेट में लगी और बाकी की गोली नही चल पाई जिससे घबरा कर सनकी दीनबंधु मौके से फरार हो गया. घटना के बाद वह मौके से फरार आरोपी ने यह भी कबूल किया कि घटना में इस्तेमाल हथियार वह यूपी से लेकर आया था. 

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Patna Metro: पटना में शहर के अंदर पहली बार दौड़ी मेट्रो, होली के बाद शुरू होगा परिचालन; जानें क्या है नया रूट

    follow google news