एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने जयमाला से पहले दुल्हन को मार दी गोली, सामने आया लाइव वीडियो

Buxar wedding shooting case: बिहार के बक्सर में जयमाला से ठीक पहले एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी. घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिससे शादी समारोह में मची अफरा-तफरी साफ दिख रही है. घायल दुल्हन ने अस्पताल ले जाते समय आरोपी का नाम बताया. पढ़ें बक्सर शूटिंग केस की पूरी कहानी और ताजा अपडेट.

Buxar wedding shooting case
Buxar wedding shooting case

शशि भूषण कुमार

follow google news

अगर कोई किसी से प्यार करें लेकिन उसका प्यार मुकम्मल ना हो तो अक्सर इंसान सारें हदें पार कर देता है. अगर प्यार एकतरफा तो सामने वाला इंसान कुछ सोचने-समझने के लायक ही नहीं बचता और कई इस तरह के मामले भी देखने को मिले है. अब एक और ताजा मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में सनकी आशिक अपनी प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनते नहीं देख पाया और उसने सरेआम उसे गोली मार दी. जैसे ही दुल्हन स्टेज पर ही नीचे गिरी तो चीख-पुकार मच गई और प्रेमी फरार हो गया. इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

जयमाला के दौरान मारी गोली

मामला बिहार के बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत से सामने आई है. यहां एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें की बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आने वाली थी. सुबह से घर वाले बारातियों के स्वागत के साथ-साथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. देर शाम बारात दरवाजे पर पहुंची और उनका स्वागत किया गया. फिर जयमाला का समय आया तो दुल्हन भी घर से निकलकर स्टेज पर पहुंची.

जयमाला के लिए स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े थे. तभी अचानक एक युवक जो लड़की से प्यार करता था, वह भी वहां पहुंचा. उसने भीड़ का फायदा उठाया और स्टेज के पास पहुंच गया जहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. उसने इसी भीड़ से दुल्हन पर गोली चला दी.

गोली लगते ही मची चीख-पुकार

शादी के कार्यक्रम होने के कारण वहां पर गाना चल रहा था जिससे की लोगों को गोली की आवाज समझ नहीं आई. लेकिन जैसे ही दुल्हन नीचे गिरी तो वहां चीख-पुकार मच गई. दुल्हन की हालात देख वहां मौजूद सारे लोग सन्न रह गए. खून देख लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए. अस्पताल ले जाने के दौरान दुल्हन लगातार कह रही थी कि दीनबंधु ने गोली मारी है.

दुल्हन के घर के पास ही रहता है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी दीनबंधु दुल्हन के घर के पास ही रहता है. वहीं लड़की की घर वालों का कहना है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है, इसलिए मेरी बेटी ने कभी उसके बारे में नहीं बताया. हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि दोनों का पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: 28 की शाइस्ता परवीन ने 60 साल के राकेश साह से शादी के तीसरे दिन ही बच्चे को दिया जन्म, अब नई कहानी आई सामने

    follow google news