गांजा तस्करी में पकड़ी गई महिला का मामला हूबहू नेहा झा जैसा? पता चली अब ये कहानी

पंकज कुमार

15 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 15 2026 4:22 PM)

Gaya Ganja Smuggling Case: गया जंक्शन पर भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 कोच से 15 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. RPF के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये है. महिला के पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी तुलना नेहा झा से की जा रही है, क्योंकि दोनों मामलों में ट्रेन के AC कोच से मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया.

Gaya Ganja Smuggling Case
Gaya Ganja Smuggling Case
Google CTA

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल यानी नेहा झा खूब चर्चा में रही. जिस तरह वो ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच से शराब की तस्करी कर रही थी, उसके बाद रेलवे पुलिस सजग हो गई है और लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच बीते कल यानी 14 सितंबर को फिर एक महिला गांजा तस्कर करती हुई पकड़ी गई है. गया स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस महिला और नेहा झा की तुलना होने लगी है. साथ में ही दोनों के मामले में एक गजब का संयोग भी देखने को मिला है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.

Read more!

गांजा लेकर नई दिल्ली जा रही थी महिला

RPF से मिली जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ी गई महिला गया की रहने वाली है. वह भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस से सेकेंड एसी यानी AC-2 टियर में सफर कर रही थी. बताया जा रहा है कि वह गांजा लेकर झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी. लेकिन पुलिस ने उसे गया जंक्शन पर दबोच लिया, जिसके बाद महिला से पास से 15 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त कर लिया है. इस गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है.

नेहा झा से मिलता-जुलता गजब का संयोग

गांजा तस्करी का मामला सामने आने के बाद नेहा झा और इस महिला की तुलना हो रही है और साथ ही एक अजब संयोग की बात हो रही है. दरअसल, नेहा झा के मामले में वाराणसी से रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास के कोच एच-1 से शराब लेकर जा रही है. फिर जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो वहां पहले से मौजूद जीआरपी और सीआईबी की टीम ने उससे पूछताछ की और फिर नेहा झा के पास से 75 लीटर शराब बरामद हुआ था.

अब इस मामले में गया जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया है कि, 14 सितंबर की रात को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद ही RPF, CIB और GRP की टीम एक्टिव हो गई. जैसे ही भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पहुंची तो टीम ने पहले से प्राप्त सूचना के आधार पर AC-2 में जांच शुरू की. महिला की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने तलाशी ली, जिसके बाद मामले का भंडा फूट गया. सोशल मीडिया पर इसी संयोग की खूब चर्चा हो रही है और इसे नेहा झा की कहानी से तुलना की जा रही है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले में रेलवे पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर महिला ट्रेन के सेकेंड एसी कोच से गांज किसके लिए लेकर जा रही थी? इस काले धंधे में उसके साथ कौन-कौन शामिल है? पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है. जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ेगी और खुलासे होंगे तब आगे गिरफ्तारियां भी हो सकती है.

तेजस राजधानी के AC-2 कोच में गांजे की तस्करी, गया जंक्शन पर 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार