मेडिकल कॉलेज में नहीं मिली व्हीलचेयर तो स्कूटी पर ही दादी को ले गया दूसरे हॉस्पिटल, वीडियो हुआ वायरल

Gaya viral video: बिहार के गया में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर पोता अपनी बीमार दादी को स्कूटी से दूसरे अस्पताल ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bihar hospital negligence
Gaya Viral Video

पंकज कुमार

follow google news

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको वायरल वीडियोज देखने को मिलते ही होंगे जहां लोग अपने कारनामों के कारण चर्चा का विषय बन जाते हैं. इसी में कभी-कभी ऐसे वीडियो भी दिख जाते है जो मार्मिक होने के साथ-साथ सिस्टम की पोल खोल देते है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के गया से सामने आया है जहां चरमराई व्यवस्था ने स्वास्थ्य विभाग के पोल खोल दिए है. गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बीमार दादी को जब व्हीलचेयर नहीं मिला तो पोता ने मजबूरी में दादी को स्कूटी पर बिठाया और फिर दूसरे अस्पताल ले गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

सांस की समस्या होने के बाद कराया था एडमिट

मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला प्यारी देवी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन परिजनों का आरोप है कि ना तो वहां पर बेहतर इलाज हुआ और ना ही समय पर डॉक्टर रहते है, जिसके कारण प्यारी देवी कीकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजनों ने तब प्यारी देवी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने का फैसला लिया.

नहीं मिला व्हीलचेयर तो स्कूटी पर किया सवार

जब प्यारी देवी के परिजन ने अस्पताल प्रशासन से गेट तक ले जाने के लिए व्हीलचेयर की मांग की तो उन्होंने व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने की बात कही. फिर मजबूरी ने प्यारी देवी के पोते ने अपने स्कूटी पर ही दादी को बिठाया और फिर उन्हें दूसरे अस्पताल ले गया. यह घटना सोमवार 6 अप्रैल की बताई जा रही है और इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बात

वहीं इस मामले को लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ किशोर कुमार सिंह ने फोन पर बात करते हुए बताया कि, यह मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि अस्पताल में व्हीलचेयर की कोई कमी नहीं है, अगर इस तरह की कोई बात संज्ञान में आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

मोतिहारी में प्रेमी को पाने के लिए सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका फिर..., हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने 

    follow google news