'संविधान के कौन से अनुच्छेद में...', प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो बौखला उठी पत्नी, बीच सड़क ड्रामे का वीडियो आया सामने

Bihar Teacher Affair Case: हाजीपुर में BPSC टीचर पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद में अब नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है. वहीं पति का दावा है कि उसने जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगते ही वह परिवार छोड़कर कथित प्रेमी के साथ रहने लगी. जानिए पूरा मामला.

Bihar Teacher Affair Case
Bihar Teacher Affair Case

विकाश कुमार

follow google news

बिहार के हाजीपुर से सामने आए पति-पत्नी और कथित प्रेमी 'वो' की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पत्नी जो कि BPSC टीचर है, उस पर पति ने कई गंभीर आरोप लगाए है और इलाके में मामले की खूब चर्चा हो रही है. पति ने दावा किया कि उसने अपने पैतृक जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया लिखाया, लेकिन नौकरी मिलते ही वह परिवार और 10 साल के बेटे से अलग होकर अपने प्रेमी साथ रहने लगी. इसके साथ ही पति ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालात में पकड़ा तो वह उस पर ही चिल्लाने लगी. अब इस मामले में पत्नी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पति पर ही चीख रही है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

पहले जानिए पूरा मामला

मामला बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत से सामने आया है. यहां के रहने वाले अमन कुमार की साल 2013 में लोदीपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के कुछ साल सब बढ़िया चला और इसी बीच गुंजन ने एक बेटे को भी जन्म दिया, जिसका नाम आरुष आर्या रखा गया और आज वह 10 साल का है. शादी के वक्त गुंजन ने बस 12वीं तक की पढ़ाई की थी, लेकिन उसका सपना टीचर बनने का था.

मजदूरी करने वाले अमन ने गुंजन की इच्छा पूरे करने के लिए अपनी हिस्से की पैतृक जमीन बेच दी और फिर उससे गुंजन ने ग्रेजुएश, बीएड की और BPSC परीक्षा की तैयारी करने लगी. फिर गुंजन का सिलेक्श BPSC TRE-02 के तहत क्लास 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए हुई. गुंजन ट्रेनिंग के लिए सुपौल के त्रिवेणीगंज गई और अमन का आरोप है कि यहीं पर उसका प्रेम प्रकाश के साथ चक्कर चलने लगा.

बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

अमन ने जब गुंजन से पूछा तो घर में विवाद हुआ और गुंजन घर छोड़कर चली गई. इसी बीच अमन को पता चला कि गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर में किराए के मकान पर रहती है और वहां उसका प्रेमी प्रेम प्रकाश आते-जाते रहता है. अमन के मुताबिक, 23 मई को जब वहां पहुंचा तो गुंजन और उसके पति आपत्तिजनक हालात में थे. अमन ने पुलिस को सूचना दी लेकिन इसी बीच गुंजन कमरे से बाहर आई और उसने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुंजन अपने पति अमन को कड़े शब्द बोल रही है. 

वीडियो में गुंजन बोल रही है कि, 'हां, हम किए है और मुझे कोई शर्म नहीं है. हम कोर्ट से फ्री करने के लिए बोले थे ना तुमको. ये रास्ते में मुझे मारने के लिए लोग खड़ा करता है, स्कूल में जाकर नौटंकी करता है, प्रिंसिपल को फोन करता, क्या मैं इंसान नहीं हूं. मेरे लिए भी अगर कोई खड़ा होता है तो उसको भी ये लोग बदनाम करता है. हम भी देखते है संविधान के कौन से अनुच्छेद से हमको पकड़ता है.'

जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, टीचर बनते ही प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो बीच सड़क पर चीखकर बोली- 'हां...मुझे नहीं है शर्म'

    follow google news