कहते है ना इंसान को जब प्यार होता है तो अपने प्यार को पाने के लिए वह सारी सीमाएं लांघ देता है. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार के सारण में देखने को मिला, जहां एक शादीशुदा युवती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया. धीरे-धीरे प्यार इतना गहरा होते गया कि युवती ने युवक को मिलने के लिए ससुराल में ही बुला लिया, लेकिन दोनों को युवती के ससुराल वालों ने रंगेहाथ पकड़ लिए. ससुराल वालों ने तो पहले प्रेमी की जमकर पिटाई की और फिर गांव वालों की मौजूदगी में कुछ ऐसा कर दिया कि अब इलाके में मामले की खूब चर्चा हो रही है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
एक साल पहले ही हुई थी शादी
मामला बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक साल पहले ही सावन कुमार और नीरज की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों काफी खुशी से रह रहे थे. लेकिन कुछ महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नीरज की दोस्ती गोपालगंज के कुचायकोट के रहने वाले प्रेम कुमार से हुई. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे.
नीरज के ससुराल मिलने पहुंचा प्रेम कुमार
जैसे-जैसे दिन बीतते गए नीरज और प्रेम कुमार का प्यार गहरा होता गया. आलम ऐसा हुआ कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अड़ गए और साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे. इसी बीच बीते बुधवार(27 मई) को नीरज ने प्रेम कुमार को मिलने के लिए बुलाया. प्रेम कुमार भी नीरज को दिल दे बैठा था, इसलिए प्रेमिका के बुलावे पर वह उसके ससुराल पहुंच गया.
पहले पिटाई फिर रचा दिया ब्याह
नीरज और प्रेम कुमार एक साथ बैठकर बात ही कर रहे थे कि दोनों को युवती के ससुराल वालों ने पकड़ लिया. घर की बहू के साथ अनजान मर्द को देखकर वहां हंगामा मच गया, जिससे वहां काफी संख्या में गांव वाले जमा हो गए. गुस्साए लोगों ने फिर युवक की जमकर धुनाई कर दी. लेकिन फिर बाद में गांव के बुद्धिजीवियों और पूर्व मुखिया रामप्रकाश की पहल पर पंचायत हुई. स्थिति को देखते हुए नीरज के पति से सहमति ली गई और फिर दोनों के बीच अपार प्यार को देखते हुए गांव में नीरज और प्रेम कुमार की शादी करा दी गई. फिलहाल यह मामले इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने हिसाब से बातें कर रहे है.
ADVERTISEMENT


