बिहार की राजनीति इस वक्त पूरी तरह से गरमाई हुई है. जिस तरह से पहले NDA ने महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में हराया और फिर अपनों की वजह से ही महागठबंधन राज्यसभा चुनाव में हारी, यह कहा जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कोई बड़ा खेला हो सकता है. इसी बीच महागठबंधन के सहयोगी दल IIP के मुखिया और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आने वाली भाजपा सरकार की जमकर तारीफ कर रहे है. उनके इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. आइए विस्तार से जानते है उन्होंने क्या-कुछ कहा है और साथ ही बिहार के सियासी उठापटक की मौजूदा तस्वीर.
ADVERTISEMENT
आईपी गुप्ता ने वीडियो में क्या-कहा?
सहरसा विधायक आईपी गुप्ता महागठबंधन में शामिल है और राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने राजद कैंडिडेट एडी सिंह को ही वोट दिया था. लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बीजेपी के सरकार बनने की बात कह रहे है और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे है. वायरल वीडियो में आईपी गुप्ता कहते है,
'भाजपा की सरकार आ रही है और जो ऑफिसर 20 साल तक पैसा कमाया है(भ्रष्टाचार) वो सारे ऑफिसर दिल्ली भागने की तैयारी में है. लेकिन भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा उसे मालूम है कि कौन-कौन चोर ऑफिसर बैठा हुआ है, उस सब पर कारवाई होगा.'
आईपी गुप्ता बड़े ही विश्वास के साथ आगे कहते है कि, 'मुझे भरोसा है कि भाजपा कम से कम एक साल तक तो काम पड़ेगी. लेकिन इतना भरोसा रखिए किसी मुख्यमंत्री जदयू का बने या भाजपा का बने उन्हें आईपी गुप्ता के लिए दरवाजा खुला रखना पड़ेगा और सहरसा का काम भी उनको करना पड़ेगा. उन्हें आगे फिर कहा कि, जो सहरसा के अफसर समझते है कि उनका आदमी सीएम हाउस में बैठा हुआ है तो अपना बोरिया बिस्तर बांध ले क्योंकि डुगडुगी बजने वाला है.'
यहां देखें वीडियो
आईपी गुप्ता ने पहले भी दिए है संकेत!
आईपी गुप्ता के इस वीडियो ने सियासी गलियारों में एक बार हलचल तेज कर दी है. जहां अभी तक बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है लेकिन जिस भरोसे के साथ आईपी गुप्ता अपनी बातें कह रहे है उससे कयास लगाए जा रहे है कि वे जल्द ही पाला बदल सकते है. हालांकि उन्होंने पान समाज को लेकर पहले भी कहा है कि जो भी पार्टी पान समाज को लेकर आरक्षण का वादा करेगी वह उनका साथ जरूर देंगे.
बिहार की सियासत में चल रही उठापटक!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आने के बाद से ही राजनीतिक उठापटक और अटकलों के बाजार गर्म है. एक धरा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार खुद बीजेपी की ओर संकेत दे रहे है.
बीते दिनों जमुई की एक सभा में सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा है कि 'आगे यही सब काम करेंगे'. इसके बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के कयास तेज हो गए है. वहीं बीते दिन हम प्रमुख जीतन राम मांझी के इफ्तार पार्टी में पहले निशांत कुमार पहुंचे और वे मुख्यमंत्री के लिए रखे सोफे पर बैठ गए, लेकिन जैसे ही सम्राट चौधरी पहुंचे तो वह से साइड हो गए. इन्हीं घटनाक्रमों ने राज्य की राजनीति में अटकलों की बाजार को गर्म कर रखा है.
ADVERTISEMENT


