मांग में सिंदूर, आंखों में नमी और दर्द भरा गाना!.... पवन सिंह की याद में इमोशनल हुईं ज्योति सिंह ? वीडियो हुआ वायरल,

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया है. मांग में सिंदूर और चेहरे पर उदासी लिए ज्योति सिंह इस वीडियो में पुराने दिनों को याद करती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस एक बार फिर दोनों के साथ आने की दुआ कर रहे हैं.

Pawan Singh Jyoti Singh News
Pawan Singh Jyoti Singh News

हर्षिता सिंह

follow google news

Pawan Singh Jyoti Singh News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत की दहलीज तक पहुंच चुका है. हालांकि, इस तनातनी के बीच ज्योति सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है. ज्योति सिंह का यह पोस्ट साफ इशारा कर रहा है कि वह आज भी अपने पति पवन सिंह को बेहद याद करती हैं.

Read more!

सिंदूर और चूड़ियों के साथ बयां किया हाले-दिल

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी और मांग में गहरा सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा दर्द भरा गाना -"पंछी से छुड़ाकर उसका घर तुम अपने घर पर ले आए... जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो, हम कैसे भुलाएं प्यार तेरा"-उनके दिल के दर्द को साफ बयां कर रहा है. वीडियो में ज्योति बार-बार अपनी चूड़ियों की ओर देखती हैं और उनके चेहरे पर छाई उदासी उनके फैंस को भी भावुक कर रही है.

अधूरी बातचीत पर सोशल मीडिया का सहारा

भले ही पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच वर्तमान में कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है, लेकिन ज्योति सिंह अक्सर अपने पोस्ट के जरिए यह जताना चाहती हैं कि वह आज भी इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं. फैंस लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और पवन सिंह से अपील कर रहे हैं कि वह अपनी पत्नी के पास वापस लौट आएं और अपने घर को दोबारा बसा लें. ज्योति का यह वीडियो यह साबित करने के लिए काफी है कि वह आज भी पवन सिंह के बिना खुद को अधूरा महसूस करती हैं. 

अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी नजरें

पवन और ज्योति के रिश्ते में क्या मोड़ आएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल कोर्ट में दोनों के तलाक का मामला चल रहा है. पिछली दो सुनवाइयों में कभी पवन सिंह तो कभी ज्योति सिंह के नदारद रहने की वजह से कोई फैसला नहीं हो सका है. अदालत ने अगली तारीख पर दोनों को आमने-सामने उपस्थित होने का आदेश दिया है. अब देखना यह होगा कि क्या अगली सुनवाई में दोनों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता है या यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं एसपी निर्मला कुमारी जो स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं और फिर खुद बन गईं टीचर? हो रही खूब चर्चा!

    follow google news