कटिहार: शादीशुदा महिला संग आपत्तिजनक हालत में मिला मदरसा टीचर! ग्रामीणों ने पकड़ा तो फिर रातभर... घटना का वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के कटिहार से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी मदरसे के शिक्षक को गांव की ही एक महिला के साथ ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्से में आए लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें छुड़ाया.

Bihar News
Bihar News

बिपुल राहुल

follow google news

Katihar News : बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. आजम नगर थाना क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के भूमनगर में देर रात ग्रामीणों ने एक सरकारी मदरसा शिक्षक और एक शादीशुदा महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जो किया, उसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

Read more!

रातभर चला बंधक बनाने का खेल

दरअसल, ग्रामीणों ने शिक्षक और महिला को पकड़ने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए. उन्होंने दोनों को रातभर बंधक बनाए रखा. पकड़े गए शिक्षक की पहचान मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू के रूप में हुई है. बताया जा है कि रमजानपुर स्थित मदरसा इत्तहादुल मुस्लिमीन में शिक्षक है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है. घटना के बाद  ग्रामीणों ने अगली सुबह मामले को लेकर पंचायत बुला ली.

पुलिस की एंट्री और टीचर की गिरफ्तारी

घटना की भनक लगते ही आजम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को सुरक्षित छुड़ाकर थाने ले आई. कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और महिला द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गांव में तनावपूर्ण शांति

इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने महिला का बयान भी दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. एसपी के अनुसार, कानून हाथ में लेने वालों पर भी नजर रखी जा रही है, हालांकि फिलहाल प्राथमिक आधार पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ ये 6 साल से रिलेशनशिप में है...' जयमाला के दौरान स्टेज पर पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर उसके साथ ये क्या हो गया

    follow google news