बिहार: भीषण सड़क हादसे में 10 की दर्दनाक मौत और 30 घायल, बस और पिकअप में हुई आमने-सामने भिड़ंत

बिहार के कटिहार में नेशनल हाईवे 31 पर बस और पिकअप की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हैं. झारखंड से धार्मिक कार्यक्रम कर लौट रहे आदिवासी समाज के लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार से एक बुरी खबर सामने आ रही है. कटिहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है. वहीं हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज के लोग झारखंड से अपने घर वापस आ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए. मृतकों में महिला और पुरूष दोनों शामिल हैं. 

Read more!

जानकारी के मुताबिक कोढ़ा थाना इलाके के फुलवरिया बसगढ़ा के करीब शनल हाईवे 31 पर बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्णिया से कुरसेला जा रही एक तेज रफ्तार बस अनयंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि इस हादसे की चपेट में पीछे से आ रही स्कॉर्पियो और कई बाइक्स भी आ गईं. मृतकों में 9 पिकअप सवार और एक बाइक सवार बताए जा रहे हैं. पिकअप में 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं जो झारखंड के दुमका में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वे सभी वहां से मुफस्सिल थाना इलाके के सुहवां गांव में लौट रहे थे. 

 

वृंदावन के केसी घाट पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल में पलटी...10 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
 

    follow google news