बिहार के कटिहार में दूल्हे का अनोखा अंदाज, खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दुल्हनिया लेने

हर्षिता सिंह

• 04:45 PM • 12 Aug 2026

बिहार के कटिहार में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है! बग्घी और महंगी कारों को छोड़ दूल्हे राजा ने खुद ट्रैक्टर चलाकर अपनी बारात निकाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आप भी देखें।

NewsTak
Google CTA

बिहार की शादियों में अक्सर आपने महंगी गाड़ियों का काफिला, बैंड-बाजे और बग्घियों का जलवा देखा होगा. लेकिन, कटिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहाँ एक दूल्हे राजा ने शादी की रस्मों में अपना स्वैग दिखाते हुए महंगी कारों को छोड़कर ट्रैक्टर पर बारात निकाली और वह भी खुद ट्रैक्टर चलाते हुए.सोशल मीडिया पर दूल्हे का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है और लोग इस 'देसी बारात' की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Read more!

सड़क पर चला ट्रैक्टर, लोग रह गए हैरान

शादी के दिन हर दूल्हा चाहता है कि वह सबसे अलग दिखे, और इसी चाहत में कटिहार के इस दूल्हे ने एक ऐसा तरीका चुना जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दूल्हे राजा ने सजी-धजी शेरवानी और साफा पहना और सीधे ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाल ली. ट्रैक्टर को फूलों और झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था.जैसे ही बारात सड़कों से गुजरी, राहगीर रुककर यह नजारा देखने लगे. कई लोगों ने तो अपनी गाड़ियों से इस अनोखी बारात का वीडियो भी बनाया, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

सादगी या अनोखा शौक?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग इसे 'मिट्टी से जुड़ाव' मान रहे हैं, तो कुछ इसे दूल्हे का 'स्टाइल स्टेटमेंट' कह रहे हैं. दूल्हे के इस अंदाज में एक खास बात यह रही कि उसने दिखावे (लग्जरी गाड़ियों) के बजाय अपने पसंदीदा वाहन को चुना. ट्रैक्टर पर सवार दूल्हे का यह वीडियो न केवल उसके परिवार के लिए यादगार बन गया है, बल्कि कटिहार की गलियों में भी एक मिसाल बन गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'ट्रैक्टर वाला दूल्हा'

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर के आगे बाराती नाचते-गाते चल रहे हैं और दूल्हा पूरे आत्मविश्वास के साथ ट्रैक्टर चला रहा है. सोशल मीडिया पर इसे 'परफेक्ट देसी बारात' का नाम दिया जा रहा है.अक्सर शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची से अलग, इस तरह के अनोखे आइडियाज लोगों को न केवल लुभाते हैं बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी देते हैं कि खुशियां किसी महंगी गाड़ी की मोहताज नहीं होतीं. फिलहाल, कटिहार के इस 'ट्रैक्टर वाले दूल्हे' का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है.

 

 

यह भी पढ़े: ब्रेकअप और तलाक के दर्द पर छलके पवन सिंह के आंसू, बयां किया हाल ए दिल