खान सर उर्फ फैजल खान की गुरु रहमान ने खोली कुंडली, केबीसी जाने से लेकर बुलेट-थार बांटने के 'फर्जीवाड़े' पर किए बड़े खुलासे!

Guru Rahman on Khan Sir: पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान ने खान सर उर्फ फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने रिजल्ट, फायरिंग विवाद, KBC में किए गए दावों और कोचिंग सिस्टम को लेकर बड़े खुलासे करने का दावा किया. जानिए गुरु रहमान ने खान सर और रोशन आनंद को लेकर क्या-क्या कहा और क्यों उठाई गिरफ्तारी की मांग.

Guru Rahman Statement
गुरु रहमान ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप(तस्वीर- ITG)

सुजीत कुमार

follow google news

पटना में दरोगा की फैक्ट्री कहे जाने वाले और सालों से हजारों छात्रों को सब-इंस्पेक्टर बनाने वाले प्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान ने फैजल खान उर्फ खान सर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. खान सर के हालिया विवादों और पटना से फरार होने की खबरों के बीच, गुरु रहमान ने ऑन-कैमरा खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने खान सर की तुलना 'नटवरलाल' से करते हुए कहा कि महज पांच से छह साल के भीतर यूट्यूब और सोशल मीडिया की लोकप्रियता के दम पर यह पूरा साम्राज्य खड़ा किया गया है. उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों में एकमात्र कमी यह रह गई कि जो नौटंकी ये लोग करते थे, वह नौटंकी हमारे संस्कार हमें करने की इजाजत नहीं देते थे.

Read more!

रोशन आनंद और खान सर के पुराने दिनों का खोला कच्चा चिट्ठा

गुरु रहमान ने खान सर और रोशन आनंद दोनों के अतीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि रोशन आनंद साल 2017 में खुद उनके स्टूडेंट रह चुके हैं और सगीर साहब के यहां काम करते थे. वहीं, खान सर (फैजल खान) के बारे में उन्होंने बताया कि वह पहले सिर्फ इंक्वायरी लेने का काम करते थे, यानी कोचिंग में आने वाले बच्चों से पूछताछ करते थे. उन्होंने कहा कि खान सर ने शुरुआत में अपना नाम 'अमित सिंह' बताया था. रहमान ने खान सर पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन को मानने के लिए माथे पर बजरंगबली का टीका लगाने और दिल से मानने की जरूरत होती है, न कि 10-10 किलो राखी बंधवाने का नाटक करने की. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने शिक्षा के मूल संस्कारों को छोड़कर इसे पूरी तरह से दुकानदारी बना दिया है, जहां छात्र सिर्फ खरीदार बनकर रह गए हैं.

टॉपर्स और रिजल्ट खरीदने के 'फर्जीवाड़े' का किया पर्दाफाश

बिहार सिपाही और दरोगा भर्ती परीक्षाओं में खान सर और रोशन आनंद द्वारा किए जाने वाले दावों पर गुरु रहमान ने 100% फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती के लिए सिर्फ तीन दिन बैच चलाकर कोई भी संस्थान 12,000 रिजल्ट देने का दावा नहीं कर सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि रिजल्ट दिखाने के लिए बिहारभर के विभिन्न फिजिकल ट्रेनर से पैसे और जाति के आधार पर संपर्क किया जाता है.

इसके बाद छात्रों को एसी बसों से लाया जाता है, उनके रहने-खाने और कपड़ों का इंतजाम किया जाता है तथा उन्हें लैपटॉप, मोबाइल, बुलेट और थार गाड़ी तक देने का लालच दिया जाता है. उन्होंने बताया कि अबोध बच्चे मुफ्त की वर्दी और गाड़ियों के चक्कर में चले जाते हैं, जबकि पढ़ाई उन्होंने कहीं और से की होती है. गुरु रहमान ने दावा किया कि उनके पास इसके पक्के सबूत और एडमिट कार्ड मौजूद हैं.

कोचिंग पर बमबारी और फायरिंग के दावों को बताया मनगढ़ंत कहानी

खान सर द्वारा अक्सर विभिन्न टीवी शोज और KBC में अपनी कोचिंग पर बम फेंके जाने के दावों को गुरु रहमान ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज थाना प्रभारी और स्थानीय हॉस्टल के बच्चों से बातचीत में यह साफ हुआ था कि विवाद असल में रोशन आनंद और उनके भाई प्रिंस का किसी बात पर हुआ था.

उस समय रोशन के संस्थान के पास सिर्फ सुतली वाला पटाखा बम फेंका गया था, जिसका एक हिस्सा खान सर की तरफ भी चला गया. खान सर ने इसे भुनाते हुए नैरेटिव सेट कर दिया कि उन पर हमला हुआ है. हाल ही में हुए फायरिंग विवाद पर भी उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह अफवाह थी और खान सर के अपने ही लोगों ने लोकप्रियता बटोरने और सहानुभूति पाने के लिए यह फायरिंग करवाई थी.

पेपर लीक में कोचिंग माफियाओं का हाथ होने का सीधा आरोप

गुरु रहमान ने देश और राज्य में होने वाले पेपर लीक मामलों को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जब से सोशल मीडिया आया है, तब से पेपर लीक की घटनाएं 100% बढ़ गई हैं. उन्होंने दावा किया कि बिना कोचिंग संचालकों के हाथ के कभी भी कोई पेपर लीक हो ही नहीं सकता, क्योंकि यही कोचिंग वाले असली सेटर होते हैं.

उन्होंने खान सर की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिना PPT रटे खड़े-खड़े यूपीएससी का सिलेबस तक सही से नहीं बता सकता, वह असल में पढ़ा ही नहीं सकता. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े शिक्षक इनके इसी 'लक्षण' और ड्रामेबाजी को देखकर पटना से चले गए।

खान सर की गिरफ्तारी की मांग

इस पूरे मामले में पटना पुलिस की भूमिका पर भी गुरु रहमान ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता से ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, वैसी तत्परता खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी में क्यों नहीं दिखाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि यदि खान सर की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह भारत के इतिहास में 'नंद कुमार बोस' के बाद दूसरी बड़ी 'न्यायिक हत्या' होगी. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि भीड़ पर गोली चलाने की बात करने वाले और आर्म्स एक्ट के दायरे में आने वाले खान सर पर अटेम्प्ट टू मर्डर (जानलेवा हमला) की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई कर तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए.

यहां देखें वीडियो

Khan Sir Case: क्या पटना छोड़कर फरार हो गए खान सर? गिरफ्तारी के लिए SIT कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

    follow google news