'किसके कहने पर चलाई गोली?'... इस सवाल पर खान सर के गार्ड ने क्या जवाब दिया? देखिए वीडियो

Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में बड़ा मोड़ सामने आया है. वायरल वीडियो के आधार पर हिरासत में लिए गए खान सर के गार्ड से जब पूछा गया कि 'किसके कहने पर गोली चलाई?', तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. पुलिस दोनों गार्ड्स से पूछताछ कर रही है. जानिए खान सर कोचिंग विवाद, वायरल वीडियो, रोशन आनंद और पुलिस जांच से जुड़े ताजा अपडेट.

Khan Sir Guard Video
Khan Sir Guard Video

अनिकेत कुमार

follow google news

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग के बाहर हुए विवाद और कथित हमले के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खान सर के सुरक्षाकर्मी गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान सर के दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है और उनसे थाने में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस दौरान जब गार्ड से सवाल पूछा गया कि 'किसके कहने पर गोली चलाई?' तो उसने चुप्पी साध ली.

Read more!

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कथित वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई. वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों शख्स खान सर के गार्ड बताए जा रहे हैं, जिन पर गोली चलाने का गंभीर आरोप लगा है. इसी वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई. शुरुआत में पुलिस अधिकारी दोनों गार्ड्स से थाने के एक एसी कमरे में पूछताछ कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वहां मीडिया और पत्रकार पहुंचे, पुलिस ने उन्हें तुरंत एसी कमरे से हटाकर लॉकअप की तरफ शिफ्ट कर दिया.

'किसके कहने पर चलाई गोली?' सवाल पर गार्ड मौन

पुलिस और पत्रकारों की तरफ से जब खान सर के गार्ड से यह तीखा सवाल पूछा गया कि आखिर उसने किसके कहने पर फायरिंग की थी, तो गार्ड ने इस पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली. उसने मीडिया के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, जिस वायरल वीडियो के कारण दोनों की गिरफ्तारी हुई है उसकी सत्यता की बिहार तक पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पुलिस इसी वीडियो को मुख्य सबूत मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है.

रोशन आनंद न्यायिक हिरासत में, जांच जारी

इस पूरे विवाद की शुरुआत के बाद खान सर की तरफ से पुलिस में FIR दर्ज कराई गई थी, जिसमें रोशन आनंद नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था. रोशन आनंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनसे भी पूछताछ की जा रही है. एक तरफ जहां रोशन आनंद का दावा है कि उनकी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया, वहीं दूसरी तरफ इस नए वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब पूरा मामला पलटता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस अब दोनों पक्षों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि सच सामने आ सके.

शिक्षकों के वर्चस्व की लड़ाई और बच्चों की पढ़ाई

पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग के बाहर हुए इस बवाल और कथित हमले ने शिक्षा जगत को भी झकझोर कर रख दिया है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शिक्षकों के बीच वर्चस्व की इस लड़ाई की वजह से बच्चों की पढ़ाई और उनका भविष्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि पूछताछ में क्या नए खुलासे होते हैं.

यहां देखें वीडियो

Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग सेंटर बवाल में बड़ा मोड़, गार्ड की फायरिंग कबूलने के बाद अब खुद घिरे खान सर!

    follow google news