जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच डांस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए खान सर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

हर्षिता सिंह

• 03:10 PM • 21 Jul 2026

Khan Sir Viral Video: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर खान सर का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. NEET 2026 रिजल्ट के बाद छात्रों के साथ जश्न मनाते दिखे खान सर अब ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. कुछ यूजर्स ने उनके सेलिब्रेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था. जानिए पूरी कहानी.

Khan Sir Viral Video
Khan Sir Viral Video
Google CTA

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक तरफ जहां 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मशहूर शिक्षक खान सर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खान सर आंखों पर काला चश्मा लगाकर और तेज म्यूजिक पर छात्रों के बीच जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस जश्न वाले अंदाज के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले किसी ने भी खान सर को इस अंदाज में जश्न मनाते नहीं देखा था. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

नीट परीक्षा के नतीजों के बाद जश्न में थिरकते दिखे खान सर

यह वीडियो नीट 2026 के परिणाम घोषित होने के ठीक बाद का बताया जा रहा है. रिजल्ट आते ही पटना के बोरिंग रोड और मुसल्लापुर घाट स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' के सेंटर्स पर छात्रों की सफलता को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई थी. इसी विजय उत्सव के दौरान खान सर चश्मा चढ़ाकर दबंग स्टाइल में थिरकते हुए नजर आए और खुशी के मारे वहां मौजूद कुछ छात्रों को गोद में उठाते भी दिखे. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं और ट्रोलिंग

खान सर के इस डांस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं और नया बवाल छिड़ गया है. एक तरफ जहां दिल्ली में छात्र पेपर लीक और काउंसलिंग में धांधली को लेकर सड़कों पर रो-रोकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खान सर के इस सेलिब्रेशन को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर जाना चाहिए था. वहीं, रोशन आनंद सर से हुए विवाद और कानूनी राहत के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

यहां देखें वीडियो

बिहार की यह खबर भी पढ़ें: Sakshi Jha Controversy: मर्दों को बताया बेकार तो सस्पेंड हो गई साक्षी झा, जानें इस दावे का सच