भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. एक वक्त था जब इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर सबसे बेहतरीन माना जाता था. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच कड़वाहट और दूरियों की खबरें भी सामने आईं, जिसने उनके फैंस को काफी निराश किया था. अब एक बार फिर से इस जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया और भोजपुरी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसका मुख्य कारण काजल राघवानी का एक खास शो के दौरान सामने आया बयान है.
ADVERTISEMENT
लंबे समय तक खामोश रहने के बाद अभिनेत्री काजल राघवानी ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान मनीष कश्यप के साथ बातचीत में अपने और खेसारी के रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने न सिर्फ खेसारी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया, बल्कि उनके बीच प्यार कैसे परवान चढ़ा, इस पर भी खुलकर अपनी बात रखी.
खेसारी की मेहनत से बहुत कुछ सीखा
शो के दौरान जब मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा, तो काजल ने तुरंत खेसारी लाल यादव का नाम लिया. काजल ने बताया कि उन्होंने खेसारी से कड़ी मेहनत और लगातार काम करते रहने का हुनर सीखा है. शूटिंग में देरी होने के बावजूद खेसारी काम पूरा करने पर जोर देते थे, जो उनके लिए एक बेहतरीन सीखने वाला अनुभव था.
शादीशुदा होने के बावजूद कैसे हुआ प्यार?
बातचीत जब उनके निजी रिश्ते की ओर बढ़ी, तो मनीष कश्यप ने सीधा सवाल किया कि खेसारी पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में उनके बीच प्यार कैसे हुआ? इस पर बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए काजल ने कहा, 'यह सच है कि वह शादीशुदा थे, लेकिन मैं पहली ऐसी लड़की नहीं हूं जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो. ऐसी स्थिति में कई लोग पड़ते हैं.' उन्होंने बताया कि लगातार साथ काम करने, साथ समय बिताने और काम के दौरान पहले आकर्षण पैदा हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. कुछ खास परिस्थितियों ने दोनों को एक-दूसरे के करीब ला दिया था.
"अगर प्यार नहीं होता, तो कोई 5 साल साथ क्यों रहता?"
जब मनीष ने उनसे पूछा कि क्या खेसारी लाल यादव भी उनसे प्यार करते थे, तो काजल ने पलटकर जवाब दिया, 'अगर वह मुझसे प्यार नहीं करते, तो क्या कोई किसी के साथ 5 साल तक रहता?' काजल के इस बयान ने शो में चल रही चर्चा को और अधिक दिलचस्प बना दिया है.
पुरानी यादें फिर हुईं ताजा
गौरतलब है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का हमेशा से भरपूर प्यार मिला है. हालांकि, बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं और उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके चलते काजल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था.अब एक बार फिर खुद काजल राघवानी के इस बयान ने इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है और उनके पुराने रिश्ते की चर्चाओं को ताजा कर दिया है.
भोजपुरी की TRP क्वीन संजना पांडे बाल-बाल बचीं, सेट पर टला बड़ा हादसा, जानें ऐसा क्या हुआ?
ADVERTISEMENT


