चुनाव हारने के 3 महीने बाद खेसारी लाल यादव पहुंचे छपरा, दे दिया बड़ा बयान, Video Viral

हर्षिता सिंह

08 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 8 2026 11:50 AM)

चुनावी हार के 3 महीने बाद छपरा पहुंचे खेसारी लाल यादव ने राजनीति से तौबा करते हुए कहा कि हारना उनके संगीत करियर के लिए अच्छा रहा. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह पर तंज कसने के साथ ही 11 गरीब लड़कियों की शादी करवाकर मानवता की मिसाल पेश की.

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव
Google CTA

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चुनाव हारने के करीब तीन महीने बाद पहली बार छपरा पहुंचे. वहां उन्होंने न केवल अपनी हार पर प्रतिक्रिया दी, बल्कि समाज सेवा और अपने फिल्मी करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

Read more!

छपरा: भोजपुरी के 'ट्रेंडिंग स्टार' खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. बीते बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे खेसारी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब हार के तीन महीने बाद जब वे वापस छपरा पहुंचे, तो उन्होंने मंच से दिल खोलकर बातें कीं. 

अच्छा हुआ कि मैं हार गया

खेसारी लाल यादव ने छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनका चुनाव हारना एक तरह से उनके लिए अच्छा ही रहा. उन्होंने कहा, 'अच्छा हुआ कि मैं हार गया, अगर जीत जाता तो शायद संगीत से दूर हो जाता. अब मैं पूरी तरह से आजाद हूं और अपने काम पर ध्यान दे पा रहा हूं.' उन्होंने साफ किया कि उन्हें नेता बनने का कोई शौक नहीं है और भविष्य में भी उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है.

पवन सिंह पर तंज

अपने चिर-परिचित अंदाज में खेसारी ने भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके गाने अंतरिक्ष में बजते हैं और उन्हें वही सुन सकता है जो 'पेट्रोल' (शराब के संदर्भ में) डालकर सीधे अंतरिक्ष में मिलता है. 

11 गरीब लड़कियों का कराया कन्यादान

खेसारी लाल यादव केवल बयानबाजी तक ही सीमित नहीं रहे. उन्होंने भोजपुरी गायक अंकुश राजा की शादी के उपलक्ष्य में 11 गरीब लड़कियों की शादी करवाई और उन्हें मोटरसाइकिल भी दान में दी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि किसी की मदद करने के लिए किसी पद (नेता) की जरूरत नहीं होती, बल्कि हिम्मत और नेक दिल की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: 'सिस्टम' सुधारने की जिद ने बनाया कोडिंग का बेताज बादशाह! जानें अब क्या कर रहा है बिहार का 'वायरल बॉय'