'सिस्टम' सुधारने की जिद ने बनाया कोडिंग का बेताज बादशाह! जानें अब क्या कर रहा है बिहार का 'वायरल बॉय' सोनू
Viral Boy Sonu Kumar AI Coding: 2022 में नीतीश कुमार से शिक्षा की गुहार लगाने वाला सोनू कुमार अब बदल चुका है. सोनू अब कोडिंग सीख रहा है और उसने NPM AI जैसा एडवांस इकोसिस्टम डेवलप किया है. जानें उसकी पूरी कामयाबी की कहानी.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सोनू ने तो गजब कर दिया.
साल 2022 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आंखों में आंखें डालकर शिक्षा और शराबबंदी पर सवाल उठाने वाला 'छोटा सोनू' (Sonu Kumar) अब बड़ा हो गया है. सिर्फ उम्र में नहीं, बल्कि अपनी सोच और हुनर में भी. कभी शिक्षा के लिए गुहार लगाने वाला सोनू आज खुद का AI (Artificial Intelligence) इकोसिस्टम डेवलप कर रहा है.