बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध बाबा अशोकधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर एक बड़ा हादसा हो गया है, सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे मंदिर परिसर में जल चढ़ाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान अचानक भगदड़ मच गई.
ADVERTISEMENT
हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
कैसे हुआ हादसा
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मंदिर परिसर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी. अचानक बिजली का तार गिरने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद बैरिकेड्स टूट गए और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. लाइन में लगी महिला श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं और दम घुटने व दबने से कई लोग मौके पर ही बेहोश हो गए.
डीएम ने घटना को लेकर क्या बताया
हादसे की जानकारी देते हुए लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोग सुबह 3:30 बजे से ही मंदिर परिसर में मौजूद थे और सभी व्यवस्थाएं की गई थीं. लेकिन सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव के कारण स्टेशन से अचानक मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ आ गई. खेत की तरफ भीड़ का दबाव बढ़ने से बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. हमने तुरंत बाइक व टोटो एंबुलेंस के जरिए 10-15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और राहत कार्य जारी है.
रौशन यादव के परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
ADVERTISEMENT


