BJP को लेकर मनीष कश्यप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- पार्टी में रहने का मतलब भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना!

न्यूज तक

• 04:25 PM • 08 Jun 2025

Manish Kashyap Resign BJP: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अब वो ‘ब्रांड बिहार’ और ‘नया बिहार’ की बात करेंगे.

Manish Kashyap Resign BJP
मनीष कश्यप (फाइल फोटो)
Google CTA

Manish Kashyap News: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर लिया है. एक वीडियो बयान में उन्होंने खुलकर पार्टी छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर वो भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ नहीं सकते. इस दौरान मनीष कश्यप ने अपने समर्थकों से सलाह भी मांगी.

Read more!

अब उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहना है कि “अब मैं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं हूं. मैंने तन-मन-धन सबकुछ पार्टी को दिया, लेकिन अब मजबूरी में यह फैसला लिया है.”

BJP को लकर किया बड़ा खुलासा

वीडियो में मनीष कश्यप कहते हैं, “यहां पार्टी में रहने का मतलब है कि आप भ्रष्टाचार पर पर्दा डालो, जो आपके सामने आपके ही लोगों के साथ हो रहा है. उन्होंने कहा, “अब मुझे बिहार के लिए, बिहारियों के लिए लड़ना है.

यहां में बिहार के लोगों की जान बचाने की तरफ खड़ा हूं. इस दौरान अब जान बचाने की तरफ जो लोग खड़े रहेंगे वो ही मेरा साथ देंगे. जो जान मारने की तरफ खड़े रहेंगे वही मेरा विरोध करेंगे.

जनता से मांगे सुझाव

मनीष ने अपने फॉलोअर्स से यह भी पूछा कि क्या वे नई पार्टी बनाएं या किसी दूसरे राजनीतिक प्लेटफॉर्म से जुड़ें. साथ ही उन्होंने कहा कि वे ‘ब्रांड बिहार’ और ‘नया बिहार’ की बात करेंगे और मजदूरों के पलायन और स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे.

2024 में इसलिए नहीं लड़ा चुनाव

मनीष ने कहा कि कुछ नेता महत्वाकांक्षी कहते थे, लेकिन अगर ऐसा होता तो वे 2024 का चुनाव लड़ते और कई नेताओं का खेल बिगाड़ते. उन्होंने आगे कहा कि “मैं बस जनता की मदद करना चाहता था, लेकिन जब खुद की मदद नहीं कर पाया तो दूसरों की कैसे करता.”

यहां देखिए मनीष कश्यप का वीडियो

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को लेकर किया एक पोस्ट, लिखा- "... हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा"