बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें 'फ्रॉड' और 'बरसाती मेंढक' तक कह डाला था. अब इस बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर के बयानों को उनका अहंकार करार देते हुए उन पर पलटवार किया है.
ADVERTISEMENT
प्रशांत किशोर की भाषा पर मनोज तिवारी ने जताई हैरानी
मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान की बातें चुनाव तक ही सीमित रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव जीतने के बाद झुकता है, वही असली संस्कारी होता है, लेकिन जो जीतने के बाद भी दूसरों को गाली दे और अपशब्द कहे, वो अहंकारी होता है. बीजेपी सांसद ने कहा कि वह प्रशांत किशोर द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को सुनकर हैरान हैं. मनोज तिवारी ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने हमेशा देश-दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है और कम से कम एक हजार से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान किया है.
'हम संस्कारी बिहारी हैं, इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते'
प्रशांत किशोर के अपशब्दों पर मनोज तिवारी ने कहा कि वह ऐसी भाषा का जवाब उसी लहजे में नहीं दे सकते क्योंकि वे 'संस्कारी बिहारी' हैं. उन्होंने साफ किया कि चुनाव खत्म होने के बाद भी प्रशांत किशोर द्वारा उनके खिलाफ दी गई गालियों और बयानों का फैसला वे बिहार की जनता पर छोड़ते हैं. इसके साथ ही मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर को चुनाव जीतने पर बधाई दी और कहा कि वे जनादेश का सम्मान और स्वीकार करते हैं.
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने दर्ज की है बड़ी जीत
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने एक बड़ी चुनावी जीत हासिल की है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 19,000 से भी अधिक वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है. प्रशांत किशोर जल्द ही विधायक पद की शपथ लेने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले मनोज तिवारी और प्रशांत किशोर के बीच छिड़ी यह जुबानी जंग बिहार की राजनीति में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है.
यहां देखें वीडियो
प्रशांत किशोर मनोज तिवारी पर भड़के, कहा- 'जनता दौड़ा कर मारेगी और आप राज्य में घुस भी नहीं पाएंगे'
ADVERTISEMENT


