कौन हैं मोनिका मनी, जिन्होंने अब तेज प्रताप पर लगा दिया अभद्रता और फिजिकल अब्यूज का आरोप? जानिए उनका JJD से कनेक्शन

अनिकेत कुमार

03 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 3 2026 2:59 PM)

Monika Mani Profile: बिहार की 'चप्पल कांड' वाली सियासी हलचल के बीच मोनिका मनी का नाम चर्चा में है. JJD से जुड़ी मोनिका मनी ने तेज प्रताप यादव पर अभद्रता, अपशब्द कहने और फिजिकल अब्यूज के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली. जानिए कौन हैं मोनिका मनी, उनका JJD से क्या कनेक्शन है और तेज प्रताप पर उन्होंने क्या आरोप लगाए.

Monika Mani Tej Pratap Yadav
मोनका मनी ने तेज प्रताप यादव पर लगाए गंभीर आरोप
Google CTA

बिहार की राजनीति में इस वक्त 'चप्पल कांड' सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और JJD(जनशक्ति जनता दल) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाया. फिर संजय सिंह ने पलटवार करते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया और मानहानि का नोटिस भेज दिया. इस विवाद में 'मोनिका मनी' का नाम चर्चा में आया है.

Read more!

अब मोनिका मनी ने 'बिहार तक' से खास बातचीत की है और दो नेताओं के बीच घसीटे जाने पर आपत्ति जताई है. साथ ही मोनिका मनी ने तेज प्रताप यादव पर बदसलूकी, अपशब्द कहने और अभद्रता करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन है मोनिका मनी, क्या है उनका JJD के कनेक्शन और उन्होंने तेज प्रताप यादव पर क्या-क्या गंभीर आरोप लगाए है.

कौन हैं मोनिका मनी?

मोनिकी मनी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है. मोनिका मनी ने मिसेज बिहार का खिताब भी जीता है. साल 2017 में उन्होंने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था और सेकंड रनरअप रही थी. बताया जाता है कि मिसेज इंडिया रनर अप रहने के बाद वो सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनिका मनी तीन बच्चों की मां है और वह अपने परिवार के साथ पटना में ही रहती है.

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में भी थी मौजूद

बीते साल तेज प्रताप का अनुष्का यादव संग फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर से निकाल दिया था. इसके बाद इस साल तेज प्रताप ने मकर-संक्राति के अवसर पर अपने आवास पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया था. इस दौरान भी मोनिका मनी वहां मौजूद थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि तेज प्रताप ने उन्हें JJD जॉइन करने का ऑफर दिया है, वह उसपर विचार करेंगी.  हालांकि उसके बाद उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली थी और सदस्य के रूप में काम कर रही थी.

दो नेताओं के विवाद के बीच घसीटे जाने पर जताई आपत्ति

बिहार तक से खास बातचीत में मोनिका मनी ने बताया कि दिल्ली के होटल से जुड़े पूरे घटनाक्रम और संजय सिंह व तेज प्रताप यादव के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप में जबरन उनका नाम घसीटा गया है.उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की आपसी लड़ाई में नाम उछाले जाने के कारण उन्हें मजबूरन मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ रही है, ताकि स्थिति साफ हो सके.

दिल्ली के होटल में अभद्रता और फिजिकली अब्यूज का आरोप

मोनिका मनी ने अपने साथ हुई घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि वह अपने निजी काम से दिल्ली में थीं और तेज प्रताप यादव के बुलावे पर होटल पहुंची थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव किसी अन्य व्यक्ति के साथ उनके कमरे में आए और दूसरे व्यक्ति के सामने ही उनके साथ गलत व्यवहार किया, अपशब्द कहे तथा शारीरिक रूप से अभद्रता (फिजिकली अब्यूज) की.

ऑफर ठुकराने और मैनिपुलेशन के बाद हुआ विवाद

घटना के कारणों का जिक्र करते हुए मोनिका ने बताया कि कमरे में मौजूद व्यक्ति ने उन्हें किसी भोजपुरी प्रोजेक्ट या सीरीज में काम करने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने साफ मना कर दिया. उनका मानना है कि इस इनकार के बाद तेज प्रताप यादव को किसी ने उकसाया और मैनिपुलेट किया, जिसके बाद उन्होंने उनके साथ इस तरह का अमर्यादित बर्ताव किया.

सुबह 6 बजे छोड़ा होटल, सार्वजनिक माफी की मांग

इस घटना से आहत होकर मोनिका मनी अगले दिन सुबह 6 बजे बिना किसी को बताए होटल छोड़कर सीधे एयरपोर्ट निकल गईं और उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली. उन्होंने बताया कि घटना के बाद कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. मोनिका मनी ने मांग की है कि तेज प्रताप यादव और संजय सिंह सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने अपनी गलती स्वीकार करें. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनका हौसला नहीं टूटा है और वे अपना राजनीतिक करियर जारी रखेंगी.

यहां देखें वीडियो

तेज प्रताप यादव की जान को खतरा? भोजपुरी बवाल शो में खुलासे से मचा हड़कंप