इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार...चोरी-छिपे मुलाकातें, परेशान मोहल्ले वालों ने करा दी शादी, मोतिहारी की अनोखी कहानी

सचिन पांडेय

• 10:45 AM • 25 Oct 2026

बिहार के मोतिहारी में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई. हिंदरी बाजार की आरती कुमारी और छतौनी के देवा दास के बीच दो साल से प्रेम संबंध था. परिवार की नाराजगी और लगातार मुलाकातों के बाद मोहल्ले के लोगों ने दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में उनकी शादी करा दी.

motihari
motihari
Google CTA

बिहार के मोतिहारी में इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई. दो साल से प्रेम संबंध में रहे आरती कुमारी और देवा दास ने मंदिर में शादी कर ली. खास बात यह रही कि दोनों की शादी मोहल्ले के लोगों ने कराई. इस दौरान दोनों परिवारों के लोग भी मौजूद रहे. यह शादी अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Read more!

यह मामला मोतिहारी के हिंदरी बाजार और छतौनी इलाके से जुड़ा है. हिंदरी बाजार की रहने वाली आरती कुमारी और छतौनी के देवा दास की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों का रिश्ता करीब दो साल तक चला.

परिवार की नाराजगी के बाद भी मिलते रहे दोनों

रिश्ते की जानकारी जब दोनों के परिवारों को हुई तो उन्होंने उनके मिलने पर रोक लगा दी. इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे. दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे और कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. मामला बढ़ने पर दोनों घर से निकलकर अलग-अलग जगह रहने लगे. इस दौरान प्रेमी की पिटाई किए जाने की बात भी सामने आई. मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने दोनों को लेकर मामला सुलझाया और लड़की के माता-पिता को इसकी जानकारी देकर उन्हें घर भेज दिया.

हालांकि, इसके बाद भी आरती और देवा दास का मिलना बंद नहीं हुआ. आरती भी छिपकर देवा दास से मिलने पहुंच जाती थी. दोनों के लगातार मिलने से मोहल्ले के लोग नाराज थे.

मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई शादी

दोनों के प्रेम संबंध को लेकर मोहल्ले के लोगों ने उनके परिवारों को जानकारी दी और उन्हें बुलाया. इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया. लोगों ने शादी के लिए माला खरीदी और पंडित को बुलाया. फिर आरती और देवा दास ने एक-दूसरे को माला पहनाई. आरती की मांग में सिंदूर भरवाकर दोनों की शादी कराई गई.

समाजसेवी संजीत कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार दोनों के प्रेम संबंध को लेकर शिकायतें मिल रही थीं. उनके मुताबिक, इसी वजह से मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दोनों की शादी कराने का फैसला किया.

शादी से खुश है आरती

आरती कुमारी ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हुई है. वह इस शादी से खुश हैं. आरती के मुताबिक, करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की जान-पहचान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया. शुरुआत में परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज थे, लेकिन अब सभी ने मिलकर उनकी शादी कराई.

जेडीयू ने अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी को पार्टी से निकाला, विधायकी रद्द करने की भी सिफारिश