Bihar Husband Wife Dispute: फैजल खान और इशरत हसन उर्फ सानिया का निकाह अप्रैल 2025 में धूमधाम से हुआ. दोनों की शादी से घर में खुशियाें वाला माहौल था. फैजल अपने भविष्य के लिए योजना बना रहा और एक अच्छी जिंदगी जीने के सपने देख रहा था. शादी के कुछ समय बाद ताे सब कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन फिर एक फोन कॉल ने दोनों के इस रिश्ते की नींव हिला दी. पति को अपने और पत्नी के बीच किसी तीसरे शख्स के आने का शक हुए बस फिर क्या था घर का पूरा माहौल बदल गया. बात झगड़ों, पैसों की मांग और अलग रहने की जिद तक पहुंच गई. फिर एक रात करबी 1 बजे पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला दिया. इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अनन फानन में युवक को लहूलुहान हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.
ADVERTISEMENT
पति का दावा- छुप-छुपकर करती थी बात
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पति फैजल खान ने बताया कि उनकी शादी के तीसरे महीने से ही घर में कलह शुरू हो गई. फैजल का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी सानिया को दलसिंहसराय के किसी लड़के से फोन पर छुप-छुपकर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था. उस वक्त सानिया ने रोते-बिलखते हुए कसम खाई थी कि वह आगे कभी उस लड़के से बात नहीं करेगी, जिसके बाद फैजल ने उसे माफ कर दिया.
₹5 लाख की मांगे, सास से की मारपीट
पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन शांत रहने के बाद सानिया का बर्ताव फिर बदल गया. वह घर में फैजल की अम्मी (सास) के साथ गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करने लगी और पति पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी. फैजल ने बताया, "वह मुझसे कहने लगी कि मेरे पापा को बिजनेस करने के लिए 5 लाख रुपये दो, नहीं तो मैं यहां नहीं रहूंगी. मुझे तलाक दे दो."
रात 1 बजे पत्नी के काटा प्राइवेट पार्ट
वारदात वाली रात की कहानी सुनाते हुए फैजल ने बताया कि वो 11 बजे काम करके घर लौटा था और बाहर सो गया था. रात के करीब 1 बजे सानिया उसके पास आई और घर अलग करने की जिद पर अड़ गई. जब फैजल ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह गाली-गलौज करने लगी. इसी बहस के बीच सानिया ने अचानक किसी धारदार लोहे की वस्तु से फैजल के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर जब भाई और परिवार के लोग दौड़े तो फैजल लहूलुहान होकर जमीन पर तड़प रहा था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां उसके प्राइवेट पार्ट पर 6 टांके आए हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी सानिया अपनी 4 महीने की मासूम बच्ची और घर के सारे जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गई.
पुलिस जांच में नया मोड़, दोनों तरफ से हैं आरोप
इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब मुंगेर पुलिस का बयान सामने आया. पुलिस के मुताबिक, यह मामला केवल एकतरफा नहीं है. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और पत्नी ने भी पति फैजल पर पूर्व में मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार महिला की तलाश की जा रही है.
ADVERTISEMENT


