बिहार: 60 साल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 साल की टीचर से नेपाल में रचाई शादी, मामला खुला तो गांव में मचा बवाल

Bihar teacher marriage: मुजफ्फरपुर में उम्र और समुदाय की दीवारें पार कर हुई एक शादी ने सनसनी फैला दी है. नेपाल के जनकपुर में हुई इस शादी के बाद अपहरण और जबरन विवाह के आरोप लगे. वहीं शिक्षिका ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी की बात कही है. अब मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Muzaffarpur principal teacher marriage
Muzaffarpur principal teacher marriage

मणि भूषण शर्मा

follow google news

Muzaffarpur principal teacher marriage: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक  60 साल के प्रिंसिपल और 28 साल की महिला टीचर ने विवाह किया है. दोनों ने ये शादी सरहद पार नेपाल के जनकपुर धाम में की. खास बात ये है कि दाेनों अलग अलग समुदाय से है. हालांकि शादी की तस्वीरें सामने आते ही गांव वाले हैरान रह गए. वही देखते ही देखते ये मामला पुलिस थाने की पहुंच चुका है. एक और जहां लड़की के भाई ने प्रिंसिपल पर उसकी बहन को किडनैप कर  जबरन शादी का आरोप लगाया है. वही दूसरी तरफ महिला टीचर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है.

Read more!

नेपाल के जनकपुर धाम में किया विवाह

दरअसल, मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र का है. यहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल राकेश साह अपने ही स्कूल की टीचर शाइस्ता परवीन से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि बीते 18 फरवरी को दोनों चुपके से नेपाल के जनकपुर पहुंचे और वहां शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पूरे गांव में हो हल्ला मच गया. बता दें कि  राकेश साह पहले से ही शादीशुदा हैं. उनके चार बच्चों हैं.

भाई ने लगाया अपहरण का आरोप

शाइस्ता के परिजनों ये खबर मिली तो वे सदमे में चले गए. शाइस्ता के भाई ने तुरंत औराई थाने पहुंचे. यहां उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उसकी बहन को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है. पुलिस को दी गई शिकायत में भाई ने प्रिंसिपल राकेश साह, उनकी पत्नी और बेटी समेत कुल सात लोगों को नामजद किया है. परिजनों ने आशंका जताई है कि शाइस्ता के साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

शाइस्ता ने जारी किया सफाई का वीडियो

वहीं इस विवाद के बीच अब खुद शिक्षिका शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें वे कहा रही हैं कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से राकेश साह के साथ शादी की है.  शाइस्ता ने कहा कि दोनों साल 2025 में ही आपसी सहमति से शादी कर चुके थे. वीडियो में उन्होंने खुद को सुरक्षित बताते हुए अपने पति पर लगे अपहरण के आरोपों को खारिज कर दिया.

पुलिस ने अबतक की ये कार्रवाई

दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड पर है. औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव को बताया 'दुर्योधन' तो भड़के खेसारी लाल यादव, दी मर्यादा में रहने की सख्त नसीहत

    follow google news