मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव को बताया 'दुर्योधन' तो भड़के खेसारी लाल यादव, दी मर्यादा में रहने की सख्त नसीहत
Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur: बिहार में चुनावी पारा चढ़ते ही जुबानी जंग तेज हो गई है. लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से की, जिस पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने करारा जवाब दिया है. खेसारी ने मैथिली को कम उम्र में मिली सफलता का हवाला देते हुए संस्कारों और मर्यादा की याद दिलाई है.
ADVERTISEMENT

Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur
Maithili Thakur on Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजियां जोरों पर हैं. प्रदेश में जैसे-जैसे राज्यसभा चुनावी की सरगर्मी बढ़ रही है, कलाकारों के बीच भी वैचारिक मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. ताजा मामला मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के बीच का है. मैथिली ठाकुर ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर एक ऐसा तंज कसा, जिसने पूरे बिहार के सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है.