बंद कमरा, फर्श पर जले सिगरेट... मुजफ्फरपुर के 'रेड लाइट एरिया' में डांसर की खौफनाक मौत!

हर्षिता सिंह

• 01:51 PM • 06 Aug 2026

मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में लखनऊ की 22 वर्षीय महिला डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत! कमरे से मिला फ्लाइट मोड पर मोबाइल और जले हुए सिगरेट के टुकड़े. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
Google CTA

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल नगर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थान (शुक्ला रोड स्थित रेड लाइट एरिया) में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कमरे से 22 वर्षीय महिला डांसर की लाश बरामद हुई. मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी  और पिछले करीब 6 सालों से मुजफ्फरपुर में अकेली किराए के मकान में रहकर डांसर के रूप में काम करती थी. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

Read more!

खिड़की से झांका तो उड़ गए होश!

रोजाना सुबह समय पर उठकर नीचे आने वाली डांसर जब मंगलवार दोपहर 12:30 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो नीचे रहने वाले लोगों और मकान के अन्य किरायेदारों को अनहोनी का शक हुआ.

काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई,  तब एक महिला ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा. अंदर का नजारा देखते ही उसकी चीख निकल गई. डांसर कमरे के अंदर बेसुध पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी.  शोर मचते ही वहां स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया.

कमरे में मिले जलते सिगरेट के टुकड़े, फोन भी था फ्लाइट मोड पर

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब कमरे का मुआयना किया, तो कई चौंकाने वाले सुराग मिले.

  • फ्लाइट मोड पर मोबाइल: मृतका का स्मार्टफोन मिला, लेकिन वह 'फ्लाइट मोड' में रखा हुआ था. 
  • जले सिगरेट के टुकड़े: फर्श पर सिगरेट की जली हुई बट्स (टुकड़े) बिखरी मिलीं. 
  • कमरे में किसी और की मौजूदगी: आशंका जताई जा रही है कि मौत से ठीक पहले कमरे में कोई और भी मौजूद था. 
  • फॉरेंसिक टीम ने कपड़े, फिंगरप्रिंट और सिगरेट के टुकड़ों को सैंपल के तौर पर सील कर दिया है और कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

'रामबाग' के एक लड़के पर शक की सुई!

इलाके में इस बात की जोरों से चर्चा है कि मृतका का मुजफ्फरपुर के रामबाग इलाके के रहने वाले एक युवक से गहरा परिचय था. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह युवक अक्सर डांसर के कमरे पर आया-जाया करता था. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी युवक का नाम उजागर नहीं किया है,  लेकिन पुलिस अब उस संदिग्ध दोस्त की तलाश और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगालने में जुट गई है. 

खुदकुशी या कत्ल का षड्यंत्र?

फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल्स से देख रही है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर यह आत्महत्या है, तो फोन फ्लाइट मोड पर क्यों था? क्या मौत से पहले किसी से कहासुनी हुई थी या कोई तीसरा शख्स कमरे में मौजूद था जिसने वारदात को अंजाम देकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल का लॉक खुलने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 

'मैं ललन सिंह का निजी सचिव बोल रहा हूं!' कैदी ट्रांसफर का आदेश देने वाला फर्जी PA गिरफ्तार